दुल्हा निकला गंजा, तो हुई जमकर धुनाई : सेहरा के नीचे बिग लगाकर अधेड़ बनने चला था दूसरी बार दुल्हा, राज खुला तो दुल्हन के घरवालों ने तबीयत से की कुटाई

गया। पहली बीबी के रहते दूसरी शादी रचाने की कोशिश कर रहे दुल्हे की दुल्हन के घरवालों ने तबीयत से धुनाई कर दी। अधेड़ दुल्हा नकली बाल लगाकर अपने गंजेपन को छुपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लड़की वालों ने दुल्हे की असलियत जान ली और फिर उसे जमकर सबक सिखाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला बिहार के गया का है, जहां एक अधेड़ अपनी बारात लेकर दूसरी शादी रचाने पहुंच गया। इसी बीच एक बात ये पता चली की ये दुल्हे की दूसरी शादी है। जिसके बाद दुल्हन के घरवाले भड़क गए। विवाद हो ही रहा था कि पता चला कि दूल्हे के सिर पर बाल भी नहीं है। वो बिग लगाकर शादी में पहुंचा है। फिर क्या था दूसरे शादी रचाने से लोग गुस्से से भरे बैठे थे और उपर से जब ये पता चला कि दुल्हा तो गंजा है, जिसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू किया। गंजे दूल्हे राजा की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गांव का है। इकबाल नगर का रहने वाला युवक गंजा था। उसने नकली बालों की बिग लगाई और फिर उसी के सहारे उसने अपनी शादी लगवा ली। लड़की वालों से उसने और उसकी फैमिली ने यह छिपाया था कि दूल्हे की यह दूसरी शादी है। जब इस बात की खबर लड़की वालों को हुई तब लोगों ने दूल्हे को धर दबोचा और जमकर खातिरदारी की। पिटाई के दौरान जैसे ही नकली बाल निकला लोग उसके चेहरे को देखते ही रह गये। दूल्हे की उम्र अधिक है उसके सिर पर बाल भी नहीं है वह बिग लगाकर दूसरी शादी रचाने पहुंचा था। इस बात से लोग इतने गुस्से में थे कि गंजे दूल्हे राजा की जमकर पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close