1 रुपये के नोट के बहाने 10 लाख की ठगी, बीमा कंपनी के कैशियर को लगा झटका

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने बीमा कंपनी के कैशियर (Insurance company cashier) को एक रुपये के नोट के बदले इनाम का लालच देकर 10 लाख रुपये (Rs 10 lakh) ठग लिए। मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम निवासी 45 वर्षीय शख्स ने गुरुवार को पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। IT एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

बीमा कंपनी के कैशियर ने बताया कि विज्ञापन में एक रुपये का नोट लाने वाले को 4.53 लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था। इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी था। इस व्हाट्सएप नंबर पर कैशियर ने एक रुपये के नोट की फोटो दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को फोन कर पैसे ठग लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीमा कंपनी की चर्चगेट ब्रांच में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर रील देखते वक्त उसकी नजर एक विज्ञापन पर पड़ी। विज्ञापन में एक रुपये का नोट लाने वाले को 4.53 लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया गया था। इसमें एक व्हाट्सएप नंबर भी था।

पहले जमा कराए 6,160 रुपये

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैशियर ने व्हाट्सऐप नंबर पर एक रुपये के नोट की फोटो भेजी, जिसके बाद पंकज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। पंकज ने बताया कि वह सिक्कों की दुकान पर काम करता है। फोन करने वाले ने व्यक्ति से एक फॉर्म भरने को कहा और रजिस्ट्रेशन के लिए 6,160 रुपये जमा करवाए। अधिकारी ने बताया कि कुछ वक्त बाद उसने शिकायतकर्ता को फिर से फोन किया और कहा कि पहले बताई गई राशि गलत है और उसे 6,107 रुपये ट्रांसफर करने होंगे। कॉल करने वाले ने ये भी वादा किया कि पहले ट्रांसफर की गई रकम वापस कर दी जाएगी। इसके बाद पंकज सिंह ने शिकायतकर्ता को एक अन्य व्यक्ति से मिलाया, जिसने खुद का परिचय अरुण शर्मा के रूप में दिया।

आरोपी ने भेजा RBI का पत्र

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरुण ने पीड़ित को एक रुपये के नोट के बदले इनाम जीतने के बारे में RBI से एक पत्र भेजा और दोनों ने कैशियर को बातों में उलझा लिया। विभिन्न बहानों से शिकायतकर्ता से 10.38 लाख रुपये वसूल लिए। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित कैशियर को अपने साथ ठगी का एहसास तब हुआ, जब आरोपी ने उससे कहा कि अगर वह 6 लाख रुपये और दे तो इनाम की राशि 25.56 लाख रुपये हो सकती है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया।

Related Articles

close