केंद्र सरकार महंगाई भत्ता के साथ HRA के बढ़ोतरी का भी कर सकती है ऐलान, पढ़िए कर्मचारी हित में क्या चल रहा है प्लान…..

नयी दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। इस महीने महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी होनी है, वहीं मोदी सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए HRA बढ़ाने का भी ऐलान कर सकती है। सरकार ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो महंगाई भत्ता के साथ केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बढ़े हुए गृह भत्ते का भी लाभ दे सकती है। हालांकि इसे लेकर अभी अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई के बीच राहत की खबर मिल सकती है।

शहर की कैटेगरी के हिसाब से HRA तय किया जाता है। फिलहाल हाउसं रेंट अलाउंस ( HRA) 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी की दर से दिया जा रहा है। सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी तो की थी, लेकिन हाउस रेंट अलाउंस नहीं बढ़ाया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय कर्मचारियों का गृहभाड़ा भत्ता 2023 तक बढ़ सकता है। सरकार की ओर से इसे लेकर पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।

कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस में तीन फीसदी का इजाफा उस स्थिति में होगा, जब डीए 34 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी में पहुंच जायेगा। जुलाई में कर्मचारियों के डीए में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐये में डीए बढ़कर 38 या 39 प्रतिशत हो जायेगा। इस बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों का डीए अगर बढ़ते हुए 50 फीसदी तक पहुंचता है तो कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस 30 फीसदी हो जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का अधिकतम 27 फीसद हाउस रेंट अलाउंस फिलहाल दिया जाता है। हाउस रेंट अलाउंस X, Y, Z कैटेगरी के शहरों के हिसाब से तय होता है। X कैटेगरी वाले को 27 प्रतिशत, Y कैटेगरी के वाले को 18 और Z कैटेगरी वाले को 9 फीसदी HRA मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close