झारखंड में सड़कों की स्थिति सुधरेगी…इन सड़कों का किया जायेगा चौड़ीकरण… हेमंत कैबिनेट ने लगायी मुहर..देखिये कौन-कौन सी सड़क बनेगी

रांची: झारखंड में सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जायेगा। हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई सड़कों के चौड़ीकरण और पुनर्निमाण को लेकर फैसले लिये गये। NH-143 पर तमरा- शिकरियाटांड़- रामरेखाधाम का चौड़ीकरण किया जायेगा। वहीं गिरिडीह जिलान्तर्गत “करमजोड़ा मोड़ (NH-114A पर)- गनरो-पतरो नदी के पहुँच पथ (जमुई-देवघर पथ पर) का भी चौड़ीकरण होगा। सरायकेला-खरसांवा अन्तर्गत “कान्दरबेड़ा (NH-33 पर) से दो मुहानी (जमशेदपुर मरीन ड्राईव पथ पर) पथ का दो लेन निर्माण किया जायेगा।

सिमडेगा जिलान्तर्गत “बीरू (NH-143 पर)-तमरा- शिकरियाटांड़- रामरेखाधाम (कोचेडेगा-रामरेखाधाम पथ पर) पथ (कुल लंबाई-22.351 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (भू-अर्जन सहित)” हेतु रू. 77,82,22,300/- (सतहत्तर करोड़ बेरासी लाख बाईस हजार तीन सौ रू०) मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरिडीह जिलान्तर्गत “करमजोड़ा मोड़ (NH-114A पर)- गनरो-पतरो नदी के पहुँच पथ (जमुई-देवघर पथ पर) तक (कुल लंबाई- 11.125 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन सहित)” हेतु रू. 30,40,02,300 /- (तीस करोड़ चालीस लाख दो हजार तीन सौ रूपये) मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

रामगढ़ जिलान्तर्गत CIC section में चन्द्रपुर-बड़काकाना route के 80/1-2 कि0मी0 में L.C, Gate No. 26/SpI/T के स्थान पर पथ उपरी पुल (आर.ओ.बी.) के निर्माण कार्य (भू-अर्जन सहित) हेतु रू. 86,59,06,911/- (छियासी करोड़ उनसठ लाख छः हजार नौ सौ ग्यारह रूपये) मात्र की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्यांश की राशि रू. 54,69,71,163 /- (चौवन करोड़ उनहत्तर लाख एकहत्तर हजार एक सौ तिरसठ रूपये) (भू-अर्जन सहित) वहन की स्वीकृति एवं उक्त राशि (भू-अर्जन की राशि को छोड़कर) की अग्रिम निकासी करते हुए रेल मंत्रालय को उपलब्ध कराने के स्वीकृति दी गई।*

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*★ पथ प्रमण्डल, सरायकेला-खरसांवा अन्तर्गत “कान्दरबेड़ा (NH-33 पर) से दो मुहानी (जमशेदपुर मरीन ड्राईव पथ पर) पथ (कुल लंबाई-7.722 कि०मी०) तक को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए पेव्ड सोल्डर के साथ दो लेन में निर्माण कार्य (पुलों के निर्माण, भू-अर्जन एवं युटिलिटी शिफ्टिंग सहित) हेतु रू० 131,21,05,300/- (रूपये एक सौ इकतीस करोड़ इक्कीस लाख पांच हजार तीन सौ) मात्र का द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।*

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close