इतिहास में दर्ज हो गई महाकुंभ की भीड़, प्रयागराज की सड़कों पर इतने हिंदू देखकर दुनिया हैरान, असहाय बनी यूपी पुलिस..

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में लगे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। लोगों का ऐसा सैलाब उमड़ा हुआ है कि ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

जाम की वजह से लोग शादी विवाह में नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़कों से बारात निकलना मुश्किल है। जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है लगता है इतिहास के पन्नों में अपना नाम लिखाकर जाएगी। प्रयागराज में कोई ऐसा गली-नुक्कड़ और चौराहा नहीं है जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

असहाय हुई पुलिस

300 किमी तक जाम लगा हुआ है। पिछले 72 घंटे से लोग रेंगने के लिए मजबूर हैं। भीषण जाम की वजह से दूध, सब्जी का स्टॉक खत्म हो रहा है। 300 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने हिदायत दे दी है कि महाकुंभ मत जाइये। श्रद्धालु 20 किलो मीटर से अधिक तक पद यात्रा कर रहे हैं। पुलिस दिन रात एक की हुई है लेकिन भीड़ संभालने में असहाय साबित हो रही। 5 लाख श्रद्धालु कई घंटों से गाड़ी में बैठे हुए हैं। खाना लेकर जो आये थे वो खत्म हो गया है। साथ में बच्चे हैं,वो रो रहे। बुजुर्ग परेशान हैं तो महिलाएं वॉशरूम तलाश रही है। इस जन-सैलाब ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चौपट कर दिया है। सड़कें-गलियां और हाइवे जाम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे स्टेशन करना पड़ा बंद

अधिकारियों का कहना है कि 7-8 और 9 फरवरी को 15 लाख गाड़ियां प्रयागराज पहुंची है। कानपुर और रीवा रूट की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही। प्रयागराज में रहने वाले लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। जरूरी सामान तक खत्म हो रहा। दूध-सब्जी का स्टॉक खत्म होने वाला है। संगम रेलवे स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है ताकि और लोग न आ सके। महाजाम का असर शादी समारोह पर भी देखने को मिल रहा है। शादी में मेहमानों के न पहुँचने के कारण शादियां कैंसिल करानी पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Acharya Satyendra Das Family Tree: सत्येंद्र दास के परिवार में कौन-कौन? जानें कैसा था बचपन?

Related Articles

close