…पहले दो बेटियों की मिली लाश…और अब मां का भी फांसी पर लटका मिला शव….एक ही घर में अब तक 4 महिला व लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

मोतिहारी। पहले दो बेटियों की संदिग्ध हालत में मौत और आप मां की भी फंदे पर लटकी लाश मिली है। हैरानी की बात ये है कि एक ही घर में अब तक 4 महिलाओं और लड़कियों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। इससे पहले महिला की सास की भी इसी तरह से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। एक ही घर में मौत के संदिग्ध मामले ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

घटना मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरिया गांव की बताई जा रही है। यहां रहने वाले बबलू सिंह के घर पर मई महीने में दो बेटियों की मौत हुई थी और अब उसकी पत्नी की भी घर पर फंदे पर लटकी लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बबलू सिंह की 30 वर्षीय पत्नी उजाला देवी की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका के ससुर ने सबसे पहले अपनी बहू का शव फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई और फिर पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। बंजरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा । वही पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि 11 मई को बबलू की पुत्री 16 साल की बेटी मुस्कान और 15 साल की सुनीति का शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटका हुआ मिला थाय़ उस समय सौतेली मां के प्रताड़ना से तंग आकर दोनों बहनों के आत्महत्या कर लेने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन 2 महीने के बाद बबलू सिंह की दूसरी पत्नी का भी शव फंदे पर लटका मिला है। लिहाजा पूरा मामला संदिग्ध इशारे कर रहा है।

आपको बता दें कि बबलू ने यह दूसरी शादी की थी बबलू सिंह की पहली पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत साल 2014 में हुई थी। जिसके बाद 2016 में बबलू ने उजाला कुमारी से दूसरी शादी की थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बबलू की मां की भी संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। लिहाजा पूरे घर में मौत को लेकर चले आ रहे सिलसिले ने अजीब तरीका उलझन पैदा कर दिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close