डॉक्टर ने इलाज कराने पहुंची नाबालिग से की छेड़खानी, गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा,हिरासत में आरोपी

The doctor molested a minor who had come for treatment, angry people beat him up badly, the accused is in custody

Crime news: रामगढ़ जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। इलाज कराने गई नाबालिग के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना की जानकारी आग की तरह फैली और गुस्साए लोगों ने डॉक्टर को पीट दिया।

क्या है मामला

डॉक्टर जो लोगों की जान बचाते हैं, परंतु जब डॉक्टर ही हैवान बन जाए तो इलाज कराने मरीज कहां जाएं। दरअसल, एक डॉक्टर ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. घटना पतरातू ब्लॉक मोड़ स्थित शिर्डी विनायक डेंटल क्लीनिक में हुई है, जहां डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर चंचल सरकार पर नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का आरोप लगा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की दांत का इलाज कराने के लिए डेंटल क्लीनिक गई हुई थी, जहां डॉक्टर द्वारा लड़की के साथ जोर जबरदस्ती किया गया. इसी को लेकर पीड़िता ने छेड़खानी करने का आरोप डॉक्टर पर लगाया है.घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए लोगों ने डॉक्टर चंचल सरकार की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने घायल चिकित्सक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने घायल को रिम्स रेफर कर दिया है. डॉक्टर चंचल सरकार ने भी मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने का आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पतरातू के एसडीपीओ गौरव गोस्वामी का कहना है कि लड़की की शिकायत पर दंत चिकित्सक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close