झारखंड में इस साल कोरोना से पहली मौत, सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की

रांची, 10 जून 2025: झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में भले ही फिलहाल तेजी नहीं है, लेकिन राज्य में इस साल कोविड-19 से पहली मौत ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के ट्रॉमा सेंटर में 44 वर्षीय एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के अनुसार, मरीज पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था और कोरोना संक्रमित होने के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अंततः उसकी मृत्यु हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में बढ़ी सतर्कता, सक्रिय मामलों की संख्या 7

पिछले 24 घंटों में रांची में कोविड के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। गौरतलब है कि झारखंड में इस साल पहला कोविड मामला 25 मई को दर्ज किया गया था। तब से लेकर अब तक 15 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की अपील

कोविड से पहली मौत के बाद राज्य सरकार ने आम लोगों से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। सरकार ने खासतौर पर खांसी, सर्दी, बुखार या सांस संबंधी लक्षणों पर तुरंत जांच कराने और डॉक्टरों से परामर्श लेने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पहले ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर जांच की व्यवस्था के निर्देश दिए थे, लेकिन फिलहाल जमीनी स्तर पर ऐसी तैयारियों का अभाव नजर आ रहा है।

जरूरी कदम: छुट्टियां रद्द, आइसोलेशन वार्ड के निर्देश

कोविड के संभावित खतरे को देखते हुए पिछले सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। साथ ही जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने, ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नागरिकों से सहयोग की अपील

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि महामारी की रोकथाम में प्रशासनिक तैयारियों के साथ नागरिकों का सहयोग बेहद आवश्यक है। मास्क पहनना, भीड़-भाड़ से बचना और नियमित हाथ धोना जैसे सामान्य कदम भी संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Related Articles

close