तीन बच्चे की मम्मी पर चढ़ा आशिकी का भूत, प्रेमी संग हुई फरार, शादी के 14 साल बाद पुराने आशिक के साथ हुई रफ्फूचक्कर, पति थाने के लगा रहा चक्कर

भागलपुर। तीन बच्चों की मम्मी प्रेमी संग फुर्र हो गयी। मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है। इस मामले में पति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शादी के 14 साल बाद प्रेमी संग फरार हुई पत्नी को अब पति ढूंढते ढूंढते परेशान है। पति का नाम दिलीप रंजन है, जबकि पत्नी का नाम कविता है। आरोप है कि 32 साल की कविता का कॉलेज के समय से ही उस लड़के के साथ अफेयर था। कविता का अफेयर खडिया पिपरा गांव में अपने मायके में रहने वाले युवक के साथ था।

शादी के बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहा। मंगलवार को तीन बच्चे की मां पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। कविता अपने तीन बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी है। पति की मानें तो कविता शादी के बाद से ही फोन पर अपने प्रेमी के साथ बातचीत करती थी। कई बार उसने अपनी पत्नी को रंगे हाथों भी पकड़ा था। दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। मना करने के बावजूद वह अपने प्रेमी से बात करती थी।

पति के मुताबिक 2 साल पहले वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार भी हो गई थी। हालांकि, किसी तरह समझा बुझाकर उसे घर लाया गया था। इस बीच कविता ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराना चाहा, लेकिन पुलिस ने कविता को समझाकर वापस घर भेज दिया था। वहीं मंगलवार को फिर कविता अपने पति और तीनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है। फिलहाल पति ने सुल्तानगंज थाना में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story