प्रेमिका ने कर दिया प्रेमी का खून, रात 1 बजे मिलने पहुंची प्रेमी के घर, लड़ाई हुई तो मार डाला, खुद ही थाने पहुंच किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर। शादीशुदा प्रेमिका ने अपनी प्रेमी की हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। वारदात के बाद महिला ने थाने में सरेंडर दिया है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादी-शुदा हैं। पुलिस को पूछताछ में महिला ने बताया कि वो शादीशुदा प्रेमी प्रमोद से रात 1 बजे मिलने पहुंची थी। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने उसकी पिटाई कर दी और रस्सी से गला दबाकर मार डाला।

यही नहीं प्रेमिका ने हत्या के बाद प्रेमी के शव को पास के ही खेत में दफना दिया। महिला की शादी 2013 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी है। महिला का पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है। वहीं, युवक की शादी 2021 में हुई थी। महिला का प्रेमी भी मजदूर था। महिला के पति के बाहर रहने पर दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। फिर, दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है की दोनों के बीच करीब 4 साल से अफेयर था। दोनों एक ही गांव के हैं।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।इधर महिला थाने में सरेंडर करने पहुंच गई। SDPO ने बताया कि महिला और उसके ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है की युवक की हत्या में महिला के अलावा अन्य किसी का हाथ तो नहीं है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story