बाराती को पीट-पीटकर मार डाला: शादी में डीजे बजाने को लेकर बाराती व दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े, एक बाराती की मौत, दर्जन भर बाराती घायल

समस्तीपुर। बाराती को पीट पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और लड़की वालों के बीच विवाद हुआ था। घटना में दर्जन भर लोग घायल भी हैं। मामाल समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के जिरात गांव का है। जानकारी के मुताबिक विशपुर गांव से तारा धमौन गांव में बारात आई थी। मृतक का नाम शिवशंकर बताया जा रहा है।

घटना मंगलवार रात पटोरी थाने के जिरात गांव के पुल के पास की है। मृतक विशनपुर पहाड़पुर गांव का रहने वाला था और शादी में बाराती बनकर आया था। शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। बारात लग गई। दूल्हे को शादी के बाद घर के अंदर ले जाया गया। बाराती खाना खाने के बाद वापस विशनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जिरात पुल के पास 12-15 की संख्या में बाइक सवार लोगों ने सड़क जाम कर सभी लोगों को घेर लिया और लोगों पर हमला बोल दिया।

घटना में लौट रहे बारातियों की जमकर पिटाई की गई। इसमें 12-15 लोग जख्मी हो गए। सभी लोगों को बाराती उठाकर पटोरी अस्पताल में लाया। जहां शिवशंकर की मौत हो गई। बाराती की मौत की सूचना जैसे ही गांव में लोगों के बीच फैली तो लोग भड़क उठे। लोगों ने शव के साथ पटोरी के चंदन चौक को जाम कर दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story