हद हो गई…. 4 बच्चों की मां संग 4 बच्चों का बाप हुआ फरार

नालंदा : बिहार के नालंदा में चार बच्चों के पिता को चार बच्चों की मां से प्यार ( Married Lover Couple Absconding ) हो गया । फिर क्या था , देखते ही देखते प्यार परवान पर चढ़ गया और मौका पाते ही दोनों एक साथ फरार हो गए। यह घटना नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र का हैं। जहां भुईगांव के रहने वाले एक शख्स जिसके 4 बच्चे हैं गांव के ही एक महिला को लेकर फरार हो गया। पति के फरार होने के बाद उस शख्स की पत्नी अपने बच्चे के साथ सिलाव थाना पहुंचकर आवेदन दिया है। घटना के बाद दोनों परिवार के बच्चे रोड पर आ गए हैं। उनका रो रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। पति के किसी दूसरे महिला के साथ भाग जाने पर उसकी पत्नी के ऊपर चार बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। वह अपने बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान हैं कि कैसे अपने और बच्चों का भरण पषण करें।

पीड़ित महिला का बयान

“4 बच्चों में दो लड़की और दो लड़का है जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है मगर तीन बच्चा अभी भी मेरे पास हैं। गांव के ही एक महिला के साथ मेरे पति का अवैध संबंध था और दोनों फरार हो गया । फरार महिला को एक लड़का और तीन लड़की है, और दो शादी पहले ही कर रखी थी । और अब मेरे पति के साथ फरार हो गई । पति के फरार होने के बाद बच्चों के पालने का बोझ मेरे ऊपर आ गया है।

Related Articles

close