कैशकांड वाले विधायकों की भी विधायकी पर खतरा….1 सितंबर तक देना होगा इस नोटिस का जवाब…

रांची। जेल से छूटने के बाद भी कांग्रेस के तीनों विधायकों की मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोनगाड़ी और राजेश कच्छप की विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता के पत्र पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने तीनों विधायकों को नोटिस जारी किया है। तीनों विधायक पिछले दिनों कोलकाता में 49 लाख रूपये कैश के साथ पकड़ाये थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कोलकाता के स्थानीय कोर्ट ने तीनों विधायकों को अंतरिम जमानत दी है, जिसके बाद सभी कोलकाता में ही हैं। इधर विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से भेजा गया नोटिस तीनों विधायकों को मिल चुका है। कांग्रेस विधायक दल के नेता ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा था, जिसके आधार पर विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से तीनों विधायकों को नोटिस भेजा गया है। विधानसभा के न्यायिकरण में 1 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी, सुनवाई से पहले तीनों विधायकों को अपना जवाब सौंपना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यायिकरण में सुनवाई के दौरान ही तीनों विधायकों की किस्मत का फैसला होगा। जाहिर है तीनों विधायकों को खुद या फिर अपने वकील के जरिये तय वक्त तक जवाब प्रस्तुत करना होगा। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस में विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की अयोग्यता संबंधी याचिका का संदर्भ दिया गया है। वहीं अनूप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और भूषण बाड़ा की शिकायत को भी आधार बनाया गया है। जिसमें कहा गया है कि 10 करोड़ का आफर और मंत्री पद का लोभ दिया। इसका जवाब 1 सितंबर तक प्रस्तुत करें।

इधर आरोपी विधायकों ने आलाकमान पर भरोसा जताते हुए कहा कि वो जल्द ही शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बातों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि वो कहीं से भी गलत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close