दीपावली पर डबल मर्डर : ग्राम प्रधान व उसके भाई समेत दो की हत्या.... हॉकी मैच देखकर लौटने के दौरान हुई वारदात, इलाके में सनसनी

रांची: दिपावली के पूर्व खूंटी से बड़ी वारदात की खबर है। हॉकी मैच देखकर लौट रहे ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की हत्या कर दी गयी। घटना खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की रूमतकेल पंचायत अंतर्गत रोबुआ बिरडीह गांव की बतायी जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गयी है।

मृतकों में गांव के ही ग्राम प्रधान सोमा मुंडा (55 वर्ष) और जेम्स पूर्ति (38 वर्ष) शामिल हैं। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई हैं। बताया जा रहा है कि ये गांव में आयोजित हॉकी मैच देखने गये थे। मैच देखकर जब दोनों लौट रहे थे, तो उसी दौरान अपराधियों ने दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार दोनों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। झारखंड के खूंटी जिले में दीपावली की पूर्व संध्या पर ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी. दोनों का शव अलग-अलग जगह पड़ा हुआ था.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story