शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता हुई फरार, ससुर ने पुत्रवधु के खोजबीन की लगाई गुहार

गढ़वा । जिले के केतार थाना क्षेत्र के अमवाडीह गांव से एक नव विवाहित युवती विवाह के लगभग 15 दिन बाद ही ससुराल से फरार हो गई। इस संबंध में अमवाडीह गांव निवासी दुल्हन के ससुर डोमन उरांव ने केतार थाने में बहू की खोजबीन के लिए आवेदन दिया है| स्थानीय थाने को दिए आवदेन के अनुसार सोनभद्र के ग्राम करईल के लक्ष्मी प्रसाद की लड़की विनीता कुमारी की शादी अमवाडीह गांव निवासी डोमन उरांव के छोटा लड़का मुनील उरांव के साथ 15 मई को हुई थी।

ससुराल वालों के साथ लड़की रहना नहीं चाहती थी।इस बीच दोनों पक्षों के परिजनों में सुलह समझौता भी हुआ था,पर नई नवेली दुल्हन शादी के 15 दिन बाद ही घर से फरार हो गयी।शनिवार की सुबह होने पर घर में दुल्हन को नही देख परिजनों ने अपने स्तर से पूरी तरह खोजबीन की। लड़की के मायके कर के फोन के माध्यम से सूचना देने के बाद पता चला की वह लड़की अपने मायके भी नहीं गई है।जिसके बाद थाने में आवेदन देकर खोजबीन के लिए गुहार लगाई गयी है।


इस संबंध में केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया की परिजनों द्वारा उक्त मामले में सनहा दर्ज कराया गया है। छानबीन की जा रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story