ट्रेन ‘ताज एक्सप्रेस’ में बम की खबर से मचा हड़कंप… देर रात दो घंटे तक स्टेशन में खड़ी रही ट्रेन, सैंकड़ों यात्रियों की अटकी रहे सांसें

आगरा । ताज एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप मच गया। ये खबर उस वक्त सामने आयी, जब ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी। पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली थी कि ताज एक्सप्रेस में बम रखा है, ये टाइमर बम दिल्ली पहुंचने से पहले ही ब्लास्ट हो जायेगा। मथुरा में ट्रेन को रोककर करीब दो घंटे तक कोच खाली कराकर चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद जब ट्रेन में कुछ नहीं मिला, तब रेलवे अधिकारी और GRP-RPF की जान में जान आई। सूचना देने वाला व्यक्ति आगरा का रहना वाला है।

झांसी से दिल्ली जा रही ताज एक्सप्रेस के डी-2 कोच में सीट नंबर 54 पर सफर कर रहे एक यात्री ने 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर ट्रेन में बम होने की बात कही। उसने बताया कि एक आदमी आया था और उसने बोला कि ट्रेन में बम रखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली पहुंचते ही बम फट जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर ट्रेन में बम की सूचना पर पुलिस एक्टिव हो गई। तत्काल GRP को सूचना दी गई। GRP ने RPF को साथ लिया। मगर, तब तक ट्रेन मथुरा के लिए निकल चुकी थी। कुछ दिन पहले दिल्ली से हैदराबाद जा रही एपी एक्सप्रेस में एक यात्री ने आगरा कैंट स्थित आरपीएफ को अलकायदा के एक आतंकी के यात्रा की सूचना दी थी। इसके बाद रात डेढ़ बजे ट्रेन को रोककर चेकिंग की गई। हालांकि चेकिंग में कुछ नहीं मिला। इसके बाद अब ताज एक्सप्रेस में बम की भ्रामक जानकारी देकर हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close