दहेज मुक्त विवाह देख समाज के लोग हुए कायल, ग्रामीणों ने लिया संकल्प कहा – दहेज मुक्त विवाह को समाज करेगा प्रोत्साहित

चतरा । मयूरहंट स्थित परोरीया गांव मे दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के तत्वाधान मे एक जोड़े का आदर्श दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुआ, जिसमें समाज के प्रति मानवता का परिचय देते हुए लड़का रॉबिंस कुमार पिता डॉ शिव कुमार दांगी, माता सीता देवी, ग्राम मिगाडीह थाना राजपुर चतरा निवासी ने लड़की काजल कुमारी, पिता बद्री दांगी , माता संगीता देवी ग्राम परोरिया निवासी से आदर्श दहेज मुक्त विवाह किए जो की यह सभी समाज के लिए प्रेरणादायक मिशाल स्थापित किए , वर वधु एवं वर-वधू के माता-पिता को दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के द्वारा सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ,विवाह स्थल में आए हुए सभी ग्रामीणों ने संकल्प लिए की हमलोग भी अपने पुत्र पुत्री की शादी मे दहेज मुक्त विवाह करेंगे ,

लड़का के पिता डॉक्टर शिवकुमार दांगी ने कहा की अगर चतरा मे कोई भी दहेज मुक्त विवाह करेंगे उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर दस हजार सहयोग राशि देंगे , और जानकारी के अनुसार ये लोग संघ से जुड़े हुए थे , दहेज मुक्त झारखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती लाल एस पंडित ने कहा की दहेज प्रथा सभी समाज मे दीमक की तरह फैल गया है , इसलिए सभी समाज मे बेटा के समान बेटियों को भी अच्छी शिक्षा देना जरूरी है जिससे सभी में जागरूकता आएगी और जागरूकता आने से एक दिन सभी समाज निश्चित दहेज प्रथा बंद हो जाएगी।

दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के जिलाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने कहा कि सभी समाज में पुरानी सोच को छोड़ कर , नई सोच को लाना बहुत जरूरी है तभी दहेज प्रथा बंद होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल एस पंडित जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार, जिला महामंत्री रामस्वरूप महतो, अचलजमो प्रखंड अध्यक्ष टेकामन प्रजापति, अंधेरी मुंबई अध्यक्ष राजू साव, कुशवाहा समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार , दशरथ दांगी ,उदय कुमार दांगी, विकास कुमार केसरी, प्रदीप पासवान तथा प्रेस मीडिया के पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Related Articles

close