झारखंड में ठंड की वापसी: तापमान में होगी तेजी से गिरावट, इन जिलों में ठंड का दिखेगा असर, मौसम विभाग की चेतावनी पढ़िये
Return of cold in Jharkhand: There will be a rapid drop in temperature, the effect of cold will be visible in these districts, read the warning of the Meteorological Department.

Weather Alert: झारखंड में ठंड की फिर वापसी हो गयी है। पिछले 15 दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई थी, लेकिन अब फिर से ठंड लोगों को परेशान करने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में काफी कमी आयेगी, इससे ठंड का अहसास लोगों को होने लगेगा।
अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आज तापमान में अचानक 2 से 3 डिग्री की गिरावट की वजह से लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि इसके बाद अगले 4 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
तापमान गिरने का बड़ा असर धनबाद और हजारीबाग में देखने को मिल सकता है। धनबाद में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है। हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक हो सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी रांची में कल यानी 24 फरवरी 2025 को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रहने का अनुमान है। 24 घंटे में 3 डिग्री की गिरावट के बाद सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।
साथ ही जमशेदपुर और पूर्वी झारखंड के अन्य इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. यहां भी रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।