इनकम टैक्स अफसर बताकर लूटेरे घुस गये घर में, फिर फर्जी नोटिस दिखाकर कारोबारी का लूट ले गये सामान, जाते-जाते स्कार्पियो और कर्मचारी भी…

Jharkhand Crime News : इनकम टैक्स अफसर बताकर कारोबारी के घर में घुसे लूटेरों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अब पुलिस की टीम एक्शन में है। डकैत जाते-जाते एक स्कार्पियो गाड़ी और एक कर्मचारी को भी साथ लेकर चले गये। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना पुरुलिया जिला के कोटशिला थाना क्षेत्र के बामनिया गांव की है।

हालांकि इस मामले का झारखंड कनेक्शन भी सामने आ रही है। बंगाल की पुलिस झारखंड में भी छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक 8 अप्रैल को इनकम टैक्स विभाग का अफसर बताकर 8 लोग सोल्जर बीड़ी के मालिक किरीटी कुमार के घर में दाखिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी लोगों ने एक फर्जी नोटिस दिखाया और घर की तलाशी ली। इस दौरान सभी ने अलमारियां लॉकर तोड़कर 8 लाख रुपये कैश और गहने लेकर फरार हो गये। इस दौरान परिवार ने विरोध जताया तो उन्हें धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही कोटशिला थाना पुलिस हरकत में आयी और जांच शुरू कर दी।

पुरुलिया एसपी के मुताबिक बंगाल पुलिस ने इस मामले में झारखंड से दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पारस दास और विजय खंडित से पूछताछ चल रही है। आशंका है कि दोनों को संबंध इस डकैती कांड से है और इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी राज खुल सकते हैं। पुलिस इस मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close