झारखंड में भीषण गर्मी का कहर…अगले तीन दिन लू का कहर और 27 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट

Severe heat wave wreaks havoc in Jharkhand... Heat wave havoc for the next three days and orange alert on 27 April

झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है। 24 और 25 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, 27 अप्रैल को कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और 26 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा समेत अन्य जिलों में लू का असर रहेगा। 27 अप्रैल को रांची, खूंटी, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा आदि इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

फिलहाल राज्य के 24 में से 21 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। पलामू सबसे गर्म जिला बना हुआ है जहां पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। चतरा, गढ़वा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला जैसे जिलों में भी तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, काम की जगहों पर ठंडे पानी की व्यवस्था करें और दोपहर के समय भारी कामों से बचें।

Related Articles