जवान ने मारी गोली : संतरी ड्यूटी में तैनात जवान ने मार ली गोली… पिकेट में मचा हड़कंप…अधिकारी पहुंचे मौके पर..

जमशेदपुर। पुलिस पिकेट में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब, संतरी ड्यूटी में तैनात जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम किशोर थापा बताया जा रहा है। किशोर पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र भुइयांसीन पिकेट पर संतरी ड्यूटी में तैनात था। गोली छाती से होते हुए कंधे में फंस गई। घायल को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

चिकित्सकों ने बताया कि जवान खतरे से बाहर है। जवान 2009 बैच का है। अनुकंपा पर पुलिस विभाग में बहाल हुआ था। गोलमुरी पुलिस लाइन में उसका आवास है। मिली जानकारी के अनुसार, जवान चार माह से पिकेट पर संतरी डयूटी पर तैनात है। देर शाम मोबाइल पर वह स्वजनों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान वह काफी तनाव में था। रात में उसने अपने हथियार से खुद को गोली मार ली। चार माह से वह पिकेट पर तैनात था।

जानकारी पर सीनियर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों से जवान का हालचाल जाना। एसएसपी ने बताया कि जवान ने छाती के पास खुद ही गोली मार ली है। घटना का कारण पारिवारिक मामला है। जवान से कुछ पूछताछ नहीं हो पाई है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story