हड़ताल फाइनली खत्म : हड़ताल जारी रखने के ऐलान के 24 घंटे बाद, हड़ताल खत्म करने की घोषणा.... हड़ताल अवधि का CL, EL में समायोजन, कार्रवाई आदेश होंगे वापस...

रांची। राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल खत्म हो गयी है। हालांकि इससे पहले भी एक बार राजस्व उप निरीक्षक संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया था, लेकिन फैसले पर पड़ी फूट के बाद आंदोलन को कल संघ ने फिर से जारी रखने की घोषणा कर दी थी। लेकिन अब संघ ने लिखित बयान जारी कर कहा है कि संघ की हड़ताल खत्म हो गयी है।

इससे पहले सोमवार को सरकार स्तर से हुई वार्ता के बाद राज्य उप निरीक्षक संघ ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया था। इस फैसले को उप निरीक्षक संघ में बगावत हो गयी, कल इसे लेकर संघ की आपात बैठक हुई, जिसमें वार्ता में गये प्रदेश अध्यक्ष को ही राजस्व उप निरीक्षक संघ ने संगठन से बर्खास्त कर दिया और नयी कार्यकारिणी के साथ आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

लेकिन नयी कार्यकारिणी की राजस्व संयुक्त सचिव से हुई वार्ता और आश्वासन के बाद हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया। संयुक्त सचिव ने बताया कि हड़ताल अवधि का EL और CL में समायोजन किया जायेगा, साथ ही दंडनात्मक कार्रवाई भी विभाग वापस लेगा। इस संदर्भ में मंत्री को विभाग ने पत्र भेजा है। साथ ही वेतन जारी करने को लेकर भी विभाग ने पत्र मंत्री को भेजा है। आश्वासन के बाद राजस्व उप निरीक्षक संघ ने हड़ताल को खत्म करने का सामूहिक तौर पर निर्णय लिया। अब सभी राजस्व उप निरीक्षक अपने कार्यालयों में लौट जायेंगे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story