एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार! अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब

अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसा इतना खौफनाक था कि कार में आग लग गई और पूरा परिवार जिंदा जल गया।

मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी वेंकट बेजुगम, उनकी पत्नी तेजस्विनी चोल्लेटी, और उनके दो मासूम बच्चों — सिद्धार्थ और म्रीदा बेजुगम — के रूप में हुई है। ये सभी डलास के पास ऑबरी स्थित सटनफील्ड्स इलाके में रहते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की कहानी:

यह दिल दहला देने वाला हादसा उस समय हुआ जब परिवार अटलांटा से अपने रिश्तेदारों से मिलकर डलास लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक मिनी ट्रक ने गलत लेन में आकर उनकी कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार फौरन आग की लपटों में घिर गई।

निकलने तक की मोहलत नहीं मिली…

कार के परखच्चे उड़ गए और आग इतनी भयंकर थी कि कोई बाहर नहीं निकल सका। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। यह मंजर इतना भयावह था कि रेस्क्यू टीम को पहचान के लिए डीएनए टेस्ट तक कराने पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शवों को लाया जाएगा भारत

‘Team Aid’ नामक एक गैर-लाभकारी संस्था मृतकों के अंतिम संस्कार और उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटी है। शवों को पहचानने के लिए डीएनए जांच जारी है। एक बार पुष्टि होने के बाद, शवों को हैदराबाद लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close