मेष, कुंभ समेत इन 5 राशियों के जीवन में होगी खूब उथल-पुथल, शाम तक का समय महत्वपूर्ण, पढ़ें आज का सभी राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 May 2024: 12 राशियां हैं और सभी अपने अलग-अलग स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इन राशियों के बारे में जानकर व्यक्ति अपने कल के बारे में पता कर सकते हैं। भविष्य में क्या अच्छा या क्या बुरा होने वाला है, इसके बारे में भी जान सकते हैं। आपका कल, आज से कितना बेहतर हो सकता है या फिर आपको कौन से उपाय अपनाने चाहिए? 3 मई शुक्रवार के राशिफल के माध्यम से बताया है, आइए कल का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि
मन अशांत रहेगा। पैसों से संबंधित बातें सुलझने से जीवन में स्थिरता रहेगी। मित्रों से नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आज सहकर्मियों के सहयोग के कारण कार्यस्थल पर आप अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। परिवार में बड़े भाई के सहयोग से आज बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपका निवेश वित्तीय लाभ कराएगा। लव पार्टनर का सहयोग आपके रुके हुए काम को पूर्ण करने में मदद करेगा। आपके बाल गिर रहे हैं इसकी रोकथाम के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेंगे। दोस्त के यहां पार्टी में आज सपरिवार जाएंगे और बच्चों सहित इंजॉय करेंगे।

वृषभ राशि
नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जब तक काम का तनाव दूर नहीं होता है, तब तक जीवन की अन्य बातों से संबंधित विचारों को बदलना कठिन महसूस होगा। आज अपनी कंपनी का विस्तार करने के लिए आपको साझेदार की आवश्यकता पड़ेगी। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधीनस्थों को प्रेरित करेंगे। पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के संबंधों के बीच में शक का बीज उत्पन्न होने ना दें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत उत्तम रहने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति को आज आप अपना दिल दे बैठेंगे। किसी दान-पुण्य के काम में शामिल होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। कुछ लोग वात रोग से पीड़ित रहेंगे।

मिथुन राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो बात आपके लिए महत्वपूर्ण है, उस पर ज्यादा ध्यान दें। अपनी गलतियों का एहसास होगा, इन्हें सुधारने के लिए तुरंत प्रयत्न करने की जरूरत है। आज कार्यस्थल पर आप अपने काम में आत्म संतुष्टि महसूस करेंगे। आपको ज्यादातर मौके पर परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलता है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपका इकोनॉमिकल ज्ञान बहुत मदद करेगा। लव पार्टनर के साथ आज लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे या किसी रमणीक स्थल की यात्रा करेंगे। आपकी वाकपटुता और सीखने की कला आपको सामाजिक तौर पर मजबूत बनाएगी। धूम्रपान आपके फेफड़े का बहुत नुकसान कर रहा है, धूम्रपान को छोड़े।

  1. कर्क राशि
    आत्मविश्वास में कमी रहेगी परंतु नौकरी में तरक्की मिल सकती है। पुरानी बातों को छोड़कर नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। आज कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपकी शिकायत प्रबंधन टीम से करेंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए आपको नई योजना बनानी पड़ेगी और उचित सलाह उनके करियर के अनुरूप लेनी पड़ेगी। रियल स्टेट में निवेश आपके लिए फायदेमंद है। यदि आपके लव रिश्ते में कोई अविश्वास और अनिश्चितता है तो उसे दूर करें। सकारात्मक सोच तनाव को दूर करने में काफी मदद करेगी। अनुचित जोखिम लेने की क्षमता आज आपको किसी परेशानी में डाल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं चोट लगने का योग बन रहा है।

सिंह राशि
बदलते मौसम के रोग से बचें। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आज आपकी ईमानदारी और सिद्धांत की वजह से ही आपको सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए जितने भी व्यापार हैं, उनमें प्रगति होगी। नए लोग प्रवेश लेंगे। जिससे आर्थिक लाभ होगा। आपके कार्य क्षेत्र में जो भी अनिश्चितता थी वह आज दूर हो जाएगी। परिवार आज आपके साथ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत दिख रहा है। आपको अपने लव पार्टनर का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ जीवंत और रचनात्मक करना होगा। कुछ लोगों के बायें घुटने में दर्द होने के कारण बड़ी परेशानी महसूस करेंगे।

कन्या राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी विशेषज्ञ की ट्रेनिंग सेशन को ज्वाइन करना पड़ेगा। परिवार में बच्चों को मोबाइल से दूर रहने सलाह देंगे। कुछ लोगों का पारिवारिक जीवन डिस्टर्ब चल रहा है। उनको आपस में बातचीत करके हल निकालना चाहिए। आज आप म्युचुअल फंड या बीमा सेक्टर में निवेश करने की योजना बनाएंगे। प्यार में पागलपन की हद तक जाना भी मूर्खता है। खानपान का विशेष ध्यान दें और पौष्टिक आहार अवश्य लें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

तुला राशि
किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आज आपकी महत्वाकांक्षा आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ असमंजस्य की स्थिति पैदा करेंगे। व्यवसाय में आज ऊपरी ख़र्चे बढ़ने की संभावना है। परिवार में कुछ नया निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए कला प्रेमियों को निश्चित तौर पर धन लाभ होगा। लव पार्टनर से अनबन होती दिख रही है और अलगाव भी हो जाएगा अगर आपका प्रयास सकारात्मक नहीं रहा। मानसिक परेशानी से पीड़ित व्यक्तियों को योग का सहारा लेना चाहिए। सहकर्मी या गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आपको अपने सभी सहयोगियों को समान अवसर प्रदान करना चाहिए भेदभाव नहीं करना चाहिए। व्यापारी वर्ग अपने समूह के साथ मीटिंग करेंगे। बच्चे घरेलू शांति और सद्भाव बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए आज आप कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। आज प्रेम रिश्तों में दरार को रोकना आपके लिए मुश्किल होगा। हृदय रोगियों को डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए और तैलीय भोजन और वसायुक्त भोजन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। परिवार के सदस्यों से प्रेम से व्यवहार करें। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह बजरंगबली का ध्यान करें।

धनु राशि
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आज आप अपनी टीम के साथ लक्ष्य की समीक्षा करेंगे और एक उचित योजना बनाएंगे। अपने व्यवसाय में आज आप कुछ नई नियुक्तियां करेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों के अनुभव को सुने सीखे और उन पर अमल करें। इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में निवेश करें। जो कमोडिटी सेक्टर में निवेश करते हैं उनको गोल्ड में निवेश करना चाहिए धन लाभ होगा। अपने लव पार्टनर के साथ आज आप एक दूसरे के साथ समय का आनंद लेंगे और प्रसन्नता के साथ शाम की मीटिंग बीतेगी। आपको अपने खान-पान में ज्यादा शुगर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। असामाजिक तत्वों से सावधान रहना होगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शोध के क्षेत्र में किए गए कार्यों में असफलता के कारण मन उदास रह सकता है। घायल गोवंश का उपचार करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज विपरीत परिस्थिति में भी आपको संयमित रहना पड़ेगा। व्यापार की प्रगति के लिए आप नए-नए आयाम का प्रयोग करेंगे। परिवार में सभी की भावना एक दूसरे के साथ जुड़ी रहनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खराबी आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देगी। एफएमसीजी सेक्टर में उछाल देखने को मिलेगा निवेश करें धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में आपको दूसरे की बात नहीं माननी चाहिए नहीं तो रिश्ता खराब हो जाएगा। गले का इन्फेक्शन गंभीर बीमारी की तरफ संकेत दे रहा है, उचित इलाज करवाएं। रिश्तों में निकटता आएगी। घर में किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आने से वातावरण अच्छा होगा। आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकता है। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें।

कुंभ राशि
मन शांत रहेगा परंतु वाणी की कठोरता से बचें। राजनीति के क्षेत्र में उठाए गए कदम सार्थक सिद्ध होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कंप्यूटर क्षेत्र या सॉफ्टवेयर विकास की कंपनी से जुड़े हुए लोगों को उनके मन के अनुरूप नए अवसर मिलेंगे कुछ लोगों को विदेश में भी जाने का मौका मिलेगा। घरेलू जीवन में अगर कोई बाधा आ रही है तो आपको समय देकर उसको हल करना पड़ेगा। पुराने कर्ज की ईएमआई बाउंस होने के कारण आपको परेशानी और जुर्माना दोनो झेलना पड़ेगा जिससे धन हानि होगी।

मीन राशि
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा नहीं तो हिंसात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न होंगी। पारिवारिक समस्याएँ ख़त्म होने से घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। ऑनलाइन माध्यम से लेनदेन करते समय विशेष ध्यान दें आज आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। आज कुछ दिनों के लिए अपने लव पार्टनर से दूर जाएंगे। मोतियाबिंद के मरीज़ आप सुरक्षात्मक चश्मा पहनना न भूलें। विभिन्न क्षेत्रों में ध्यान भटकने से आपको परेशानी या चिंता का सामना करना पड़ सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पठन-पाठन के कार्य में रुचि लेंगे तो अच्छा रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपका दिन अच्छा निकलेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story