Vitamin-D की कमी के ये हैं 7 नए संकेत, डाइटीशियन ने बताया क्या खाएं…
Vitamin-D Deficiency: बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आपको इनमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करना होता है। इन न्यूट्रिएंट्स में विटामिन-डी एक जरूरी विटामिन है, जिसकी कमी होने से शरीर कमजोर और बीमार हो सकता है। विटामिन-डी इम्यूनिटी में भी अहम भूमिका निभाता है। यह वाटर सॉल्यूबल विटामिन है, इसकी पूर्ति करना बेहद अहम होता है। हमें हमारी डेली डाइट में भी विटामिन-डी जरूर लेना चाहिए। हड्डियों में कमजोरी महसूस करना भी शरीर में इस विटामिन की कमी का लक्षण है। डाइटीशियन से जानते हैं इसकी कमी के संकेत।
Vitamin-D: क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन अनुजा मुद्दा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया है कि विटामिन-डी की कमी के ये लक्षण सामान्य लक्षणों से कुछ अलग है लेकिन समझे जाने वाले हैं। इन संकेतों को इग्नोर करना गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।
Vitamin-D:ये हैं 7 संकेत
1. बीमार रहना- अगर आपको हमेशा बुखार या सर्दी-जुकाम लगा रहता है, तो यह शरीर में विटामिन-डी की कमी का संकेत है क्योंकि इससे इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है।
2. बैक पेन- हमेशा पीठ और कमर में दर्द रहना भी इस विटामिन की कमी का एक लक्षण है।
3. हेयर फॉल- अगर आपके बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं, तो यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।
4. थकान- हर समय बेवजह ही थकान हो रही है, तो यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।
5. लेग सिंड्रोम- अगर आपके पैरों में झनझनाहट महसूस होती रहती है, मांसपेशियों में दर्द या खिंचाव महसूस करना भी विटामिन-डी की कमी का संकेत है।
6. दिल की धड़कन बढ़ना- अगर आपके दिल की धड़कनों में उतार-चढ़ाव महसूस हो रहा है, तो यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।
7. गले में कुछ फंसना- कई बार हमें अपने गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होता है या सूखापन लगता है। यह भी शरीर में विटामिन-डी की कमी का लक्षण है।
Vitamin-D:क्या खाएं?
- सैल्मन, मैकेरल, ट्यूना जैसी मछलियों का सेवन करें।
- रोजाना अंडे खाएं।
- दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करें।
- शाकाहारी लोग सॉय मिल्क भी पी सकते हैं।
- संतरे और नींबू जैसे फलों में भी विटामिन-डी के साथ-साथ विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है।
झारखंड: राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, मिलेगा 72 हजार रुपये, जानिये डिटेल