Today Rain Alert : झारखंड में आज भी रूक-रूककर होगी बारिश, अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में होती रहेगी बूंदा-बांदी….

रांची। झारखंड में फिर से मानसून सक्रिय हुआ है। राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और रूक-रूककर बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने झारखंड के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम कमजोर पड़ा है। लेकिन एक टर्फ झारखंड के उपर से गुजर रहा है, जिसकी वजह से मानसून सक्रिय हुआ है। राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

आपको बता दें कि झारखंड भीषण सूखा से गुजर रहा है। झारखंड में अल्प वर्षा से सूखे की स्थिति बन गयी है। धान की फसल बुरी तरह से चौपट हो गयी है, वहीं आकाल की स्थिति मंडराने लगी है। पिछले दो तीन दिनों से झारखंड के कई इलाकों में आसमान में बादल छाये हुए हैं, लेकिन बारिश देखने को नहीं मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में रांची समेत कुछ जगहों पर अगले 24 घंटों तक कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहाव के साथ वज्रपात और भारी बारिश की भी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close