Today Rashifal: शशि योग से मिलेगा समृद्धि का लाभ,पढ़िए किन राशियों के बनेंगे रुके हुए काम,जीवन में

Today Rashifal: Shashi Yoga will bring prosperity, read which zodiac signs will get their pending work done, today is a very special day because happiness is coming

Aaj ka Rashifal:  आज 6 मार्च का दिन बेहद खास संयोग लेकर आया है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी।

आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातक अपनी बुद्धि और ज्ञान का इस्तेमाल करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इससे आप अपनी और परिवार की इच्छाओं को पूरा कर सकेंगे। व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना आपको धोखा मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता से आज कई समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप किसी मानसिक तनाव से परेशान थे तो आज राहत महसूस करेंगे।

वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अपने कार्य और सामान का ध्यान रखना होगा, वरना आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मुद्दों पर अपने पिता व भाइयों की सलाह लेना उचित होगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों को आज कुछ सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आप अपने किसी जानकार या रिश्तेदार के घर मुलाकात करने के लिए जा सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आज नौकरी में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज दैनिक जरूरतों की चीजों की खरीदारी में खर्च कर सकते हैं। हालांकि आपको ध्यान रखना हो कि आपको सिर्फ जरूरी सामान की ही खरीदारी करनी है। वहीं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। जिन्होंने विदेश में पढ़ाई के लिए कोई परीक्षा दी थी तो आज वे उसमें सफल हो सकते हैं। आज आपको अपने परिवार में किसी शख्स से ज्यादा उम्मीदें रहेंगी, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना चाहिए।

कर्क राशि 

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी, नई पोस्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी, आप भी इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। किसी कार्य योजना के कारण आपको यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आयी समस्याओं को अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। आज आज आप ऑनलाइन नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

कन्या राशि 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज के दिन अपने स्वास्थ्य की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी काम को लेकर विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बहुत दिन से काम जो आपने सोच रखे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से पूरा होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। आज कोई नई कार्य योजना बना सकते हैं। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी से आज आपके मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज के दिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया काम यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बन सकता है। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वहीं आज आप वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। व्यापार और व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। वहीं आज नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहने वाला है। आज आप परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि, आज आप वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बदलते मौसम के चलते सेहत भी बिगड़ सकती है। व्यापार और व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ काम फिर से शुरू हो कर सकते हैं। आज आप कोई बड़ी साझेदारी बिजनेस में कर सकते हैं। परिवार में शुभ काम के योग बने हुए हैं। आज मान और सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की नाकाम कोशिश कर सकता है। प्रशासनिक पद पर कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का ट्रांसफर उनके मन पसंद जगह पर होगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *