आज इन राशि वालों को जबरदस्त लाभ के संकेत, तुला वाले पीली वस्तु दान करें, मेष से लेकर मीन तक पढ़ें आज का सभी राशिफल

राशिफल 23 नवंबर: आइए सबसे पहले ग्रहों की स्थिति जानते हैं। गुरु मेष राशि में विराजमान हैं। शुक्र और केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं। शनि कुंभ राशि में। चंद्रमा और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं-

मेष राशि

स्वास्थ्य थोड़ा माध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी नुकसान का समय चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करिए। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

आय की स्थिति में उठा-पटक बना रहेगा। लाभ जबरदस्त

भी हो सकता है लेकिन हानि होने के भी चांस है। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया मत शुरू करिएगा। पुराने में स्ट्रगल के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहने वाली है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति खराब रहेगी। चरित्र पर आपकी उंगली उठ सकती है। मध्यम समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि

शत्रु का उपद्रव संभव है लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य नर्म-गर्म रहेगा। । प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। व व्यापार की स्थिति भी ठीक रहने वाली है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मन खिन्न रहेगा। बच्चों की सेहत खराब रहेगी। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार माध्यम हैं। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

कोई नया व्यापार शुरू मत करिएगा। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचें। वहीं, निवेश करने से भी बचें। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन मुख रो शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। वहीं, व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। काली वस्तु डान करें।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story