आज का राशिफल: मेष, कुंभ राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, वृश्चिक वाले बचकर समय पार करें

11 जनवरी का राशिफल: गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र प्रजापति योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। काम पूरे होंगे और तनाव भी दूर होगा। कर्क और वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या राशि वालों को नौकरी में पसंदीदा जगह ट्रांसफर और तरक्की मिलने के योग हैं। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। कुंभ राशि वालों का रुका काम अचानक पूरा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

मेष राशि

भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में ठेस न लगे, इस बात का ध्यान रखिए। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

बहुत बचकर पार करें। किसी तरीके का रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। या किसी भी तरीके की परेशानी हो सकती है। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि

अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बढ़िया चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि

शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि

भावुकता में आकर निर्णय मत लीजिएगा। नुकसान संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम गति से चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का अनुभव करेंगे। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक । व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी लेकिन अभी नए व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम, संतान अच्छा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा न लगाएं। धन-हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वर पास रखें।

धनु राशि

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। कुल मिलाकर मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शिवजी को प्रणाम करें और उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

मकर राशि

खर्च की अधिकता मन को परेशानी उत्पन्न करेगी। अज्ञात भय सताएगा। कुछ भी चीज खोने और लॉस होने का भय है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

अचानक आय बढ़ सकती है और अप्रत्याशित घटनाएं घटेंगी। थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक । प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें

मीन राशि

कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। कुल मिलाकर के एक अप्रत्याशित सा रहेगा जीवन में। थोड़ा सावधानी बरतें। पीली वस्तु पास रखें।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story