आज का राशिफल: मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं, वृष राशि वालों को करियर में उपलब्धि मिल सकती है

रांची: 6 मई, शनिवार को चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में रहेगा। जिससे शुभ योग बन रहा है। इस कारण आज मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। वृष राशि के लोगों को करियर में उपलब्धि मिलने के योग हैं। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। मेहनत के मुताबिक इनकम भी अच्छी होगी। सिंह राशि वालों के काम बिना रुकावट पूरे होंगे।

धनु राशि वालों को बिजनेस में चुनौतियां मिल सकती है। तुला राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें । वृश्चिक राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में कुछ परेशानियां रहेंगी। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा नकारात्मक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर बदनामी हो सकती है। इसलिए सकारात्मक नजरिया रखें। भाई या बहन में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। घर में सब कुछ सुख-शांति से तो रहेगा लेकिन किसी के द्वारा इसमे खलल डालने का भी प्रयास किया जाएगा।

वृषभ राशि
जिनकी राशि वृष है उनके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार से स्नेह व प्रेम मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। व्यापार को लेकर आशान्वित रहेंगे और नयी जगह निवेश भी कर सकते है। नए ग्राहक जुड़ेंगे और आपके काम की प्रशंसा करेंगे। ग्राहकी में लाभ होगा और आय भी अधिक होगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ शुभ रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। व्यापार में उछाल रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। सिंगल है तो दोस्त की सहायता से किसी के साथ बातचीत शुरू होगी जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल सकती है। ऐसे में संयम बनाए रखें और धैर्य का परिचय दे।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चिंताजनक रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंता आज बढ़ेगी इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वे आपको समझने का प्रयास करेंगे। उनके द्वारा आपके काम में भी सहायता की जाएगी जिस कारण मन आनंदित रहेगा।

सिंह राशि
विशेष विद्यार्थियों के लिए यह दिन शुभ रहने वाला है। छात्रों में प्रगति के संकेत दिख रहे हैं। आपकी मेहनत भविष्य में रंग लाएगी। अपने कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या बॉस के साथ कहासुनी हो सकती है। नयी नौकरी की तलाश रहेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी। ऐसे में जब तक नयी नौकरी ना मिले तब तक पुरानी नौकरी से त्यागपत्र ना दे अन्यथा बात उलट सकती है।

कन्या राशि
कार्यक्षेत्र की महिला कर्मचारियों के लिए यह दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। अतिरिक्त तनाव मानसिक असंतुलन का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना ख्याल रखें। कॉलेज के छात्र कॉलेज के किसी काम में व्यस्त रहेंगे और पढ़ाई में कम मन लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया करने का प्रयास कर सकते है। पढ़ाई का बोझ भी कम होगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से चला आ रहा विवाद आज खत्म होगा। रिश्तों में नई मिठास आएगी। व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसमे नए समझौते होंगे। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी लेकिन अपने बचत के पैसो से कुछ खरीदना भी पड़ सकता है। ऐसे में झिझके नही और एक बार पैसा लगा दे।

वृचिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसायिक स्थान पर आर्थिक लेन-देन होगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी। मन में बेचैनी रह सकती है। इस कारण उल्टी आने या नींद नही आने की समस्या हो सकती है।

धनु राशि
विशेषकर महिला वर्ग के लिए आज का दिन सुखमय रहने वाला है। आप लंबे समय के बाद अपने पार्टनर के साथ समय बिताने वाले हैं। बाहर घूमने फिरने के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंध में है तो पार्टनर के साथ कही निवेश करने का सोच सकते है जिससे कि दोनों का भविष्य सुदृढ़ बने। घर में किसी को आपके रिश्ते के बारे में पता चल सकता है।

मकर राशि
विद्यार्थियों के लिए यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी मेहनत की हर जगह सराहना होगी। परिवार से स्नेह व प्रेम मिलेगा। नौकरी करते हुए समय हो गया है तो आज के दिन आपको अपने काम को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा और प्रमोशन मिलने की भी प्रबल संभावना है। स्कूल के छात्र अपने लिए किसी मार्गदर्शन की तलाश में रहेंगे।

कुंभ राशि
खासतौर पर महिलाओं के लिए यह खुशी का दिन रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा आज पूरी होगी। सोना खरीदने के योग बन सकते हैं। स्वभाव में नरमी बनाए रखें क्योंकि किसी को आपकी कोई बात चुभ सकती है। इसी बात के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है। हालांकि आपका मन उनका दिल दुखाने का नहीं होगा लेकिन अनजाने में ही सही, वे इसे अपने दिल पर ले सकते है।

मीन राशि
व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। व्यापार में आर्थिक हानि हो सकती है। इसलिए आर्थिक लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। यदि आपके बच्चे बड़े हो गए है तो उनके प्रति प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी कर सकते है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story