आज का राशिफल: सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिलेगा और इनकम सोर्स भी बढ़ सकते हैं, वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा अच्छा दिन

8 अक्टूबर का राशिफल: रविवार को सिद्ध और श्रीवत्स नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए वृष राशि वालों का दिन अच्छा है। कर्क राशि वालों के बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। सिंह राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं।

मेष राशिफल
आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने का संकेत मिल रहा है। यह बदलाव आपके जीवन को एक नई दिशा देगा। इस समय आपको अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप दोनों एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में आपका मन लगेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज काफी संघर्ष के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। सेहत का मामला नरम गरम रहेगा।

वृषभ राशिफल
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आज आप अपने पड़ोसियों से किसी तरह की बहसबाजी करने से बचें अन्यथा मामला तूल पकड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आप लंबे समय तक के लिए फंस सकते हैं। आपका उग्र स्वभाव आज जीवनसाथी के साथ भी आपके झगड़े का कारण बनेगा। बेहतर होगा आज आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर के काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव की वजह से आपका काम भी प्रभावित होगा। आज आपके अधूरे कार्यों को लेकर वरिष्ठ नाराज रह सकते हैं। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। ऐसे में सब कुछ संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखे न रहें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।

मिथुन राशिफल
प्यार मोहब्बत के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आप सिंगल हैं तो आज आपके पार्टनर की तलाश खत्म हो सकती है। यदि आपके रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो चुकी है तो अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा जातक आज शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका मन काफी संतुष्ट रहेगा। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज किसी छोटे से काम के बनने से आपको अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकती है। लम्बे समय से कागजी कार्यवाई के कारण आपका कोई काम रुका हुआ था तो आज यह बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

कर्क
सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई एलर्जी हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें। आज आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो अगर आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो संभलकर करें, धोखा हो सकता है। व्यापारियों को सावधानी से अपने काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप नए लोगों के साथ कारोबार करने वाले हैं तो जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई भी फैसला लें। पारिवारिक जीवन में आज अशांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। घरवाले आपके किसी फैसले से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

सिंह राशिफल
पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप काफी समय कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की जरूरत हैं। बेवजह की बातों को लेकर अपने सहकर्मियों से उलझने से बचें। यदि आपसे गलती हुई है तो बहस करने की जगह खुले दिल से अपनी गलती को स्वीकार करें। अहंकार और जोश में आकर कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और आराम करें।

कन्या राशिफल
पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ देंगे जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने पर आपकी समस्या और गहरी हो सकती है। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आज जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। अगर आप बिना सोचे समझे अपने शब्दों का प्रयोग करेंगे तो अपने वैवाहिक जीवन की शांति स्वयं भंग कर लेंगे। यदि आपके माता पिता आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की जगह आपको उस पर गौर करना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों की आलोचना करने या उनके मामले में दखल देने से आपकी छवि और काम दोनों प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज गड़बड़ रहेगा। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशिफल
आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है‌. परेशानियां कम हो सकती हैं‌. आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा‌. आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा‌. ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे‌. घर-परिवार में आपके लिए बहुत काम हो सकता है‌. किसी नई बात, योजना या काम के लिए दिन सही है‌. कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा‌. प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है‌.आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वयं के हर काम में आप को सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक झगडे कि बजाय इस दिशा में काम करे कि पारिवारिक स्थितियाँ बेहतर दिशा में विकास कर सकें। प्रेम में सफलता मिलने से पुरानी हताशा दूर हो सकती हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। वाणी से अच्छे शब्दों का प्रयोग करेंगे। हर दृष्टि से बहुत अच्छा समय है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल
पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी‌. कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं‌. दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी‌. धन लाभ हो सकता है‌. आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे‌. आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों‌. पिता से मदद मिल सकती है‌. ऑफिस या फील्ड में आपको साथियों से सहयोग मिलेगा‌.आज आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। अपनी कोई अचल संपत्ति प्राप्ति का प्रयास यदि आप कर रहे हैं तो उसमे सफल हो सकते हैं। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। किसी खास काम में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। मानसिक चंचलता पर रोक लगाने की जरूरत है। दोस्तों की मदद से आप करियर में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशिफल
बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं‌. किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है‌. ऑफिस के काम या अपने किसी शौक के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं‌. किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं ‌. कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं‌. निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने के पहले सलाह कर लें‌. नए मकान खरीदने का मन बन सकता है‌. धार्मिक यात्रा का भी योग है‌.व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में मन नहीं लगने से कार्यों में असफलता की स्थिति सम्भावित है। वैवाहिक जीवन को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहने वाले हैं। जीवनसाथी से बेहतर संबंध होने की भी संभावना है। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल
महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा‌. महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं‌. पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं‌. कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है‌. जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा‌. गोचर कुंडली का पंचम चंद्रमा आपकी योजनाओं को सफल बना सकता है और आपको सफलता देगा‌. कुछ अनसुलझे सवाल आपके सामने आ सकते हैं‌. परिवार में एकजुटता रखें‌.आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन इत्यादि का प्रयोग करते हैं तो सावधानी रखें। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। साथ काम करने वाले व्यक्ति के मन में आपको लेकर गलतफहमी हो सकती है। नेत्र विकार की आशंका है।

कुम्भ राशिफल
पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं‌. किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं‌. नई चीज भी आप सीख सकते हैं‌. प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌. आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं‌. दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा‌. जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें‌. नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा‌. पैसों के काम से छोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं‌.स्वयं के रोजगार में आप लोगों को मुनाफा हो सकता है। आप एक बुद्धिजीवी व्यक्ति की तरह काम करेंगे और निर्णय लेंगे। घर परिवार में सभी के साथ मिलकर किसी भी कार्य को कर सकते हैं। दिन की शुरुआत परेशानियों से होगी पर शाम तक समय आपके अनुकूल रहेगा। कई दिनों से परिवार में चल रही आर्थिक परेशानी आज सॉल्व हो सकती है। आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है।

मीन राशिफल
आपके काम रुकेंगे नहीं‌. कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे‌. कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं‌. दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा‌. आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌. इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌. तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा है‌. साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है‌. समय से काम भी पूरे हो जाएंगे‌.आज कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। किसी से मिलने के बाद बीते हुए रोमांटिक लम्हों की याद ताजा होने की संभावना है। पारिवारिक मेल-जोल से हर तरह की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको हर बात की गहराई में जाने की इच्छा होगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story