आज का राशिफल: तुला राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है; वृश्चिक और मीन राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग

रांची: 13 अप्रैल, गुरुवार को शिव और प्रजापति नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों की आर्थिक समस्याएं काफी तक कम हो जाएंगी। कन्या राशि वालों को उपलब्धियां मिलने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में किए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। तुला राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज चंद्रमा पर राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। जिससे कुछ लोग परेशान भी हो सकते हैं। जिससे कर्क राशि वालों के नौकरी और बिजनेस में मंदी रहेगी। काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। मकर राशि वालों को जोखिम भरे कामों से नुकसान हो सकता है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष- चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे। आज धन का व्यय अधिक रह सकता है। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।

वृष- छात्र लाभान्वित होंगे। शनि व्यवसायमें सफलता देगा। शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुंभ के शनि गोचर के कारण नौकरी में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

मिथुन- शुक्र व बुध आर्थिक प्रगति देंगे लेकिन नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को केला खिलाएं।

कर्क- आज का दिन राजनीतिज्ञों में सफलता का है। धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

मीन का गुरु - सूर्य पॉलिटिक्स में सफलता देंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें व गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कन्या- गुरु तथा चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। आज रुके धन प्राप्ति की संभावना है।

तुला- आईटी व बैंकिंग नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। मसूर का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। चावल का दान करें। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।
धनु- चतुर्थ गुरु व चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। नौकरी में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर- तृतीय गुरु व सूर्य व्यवसाय में लाभ देंगे। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सात प्रकार के अन्न का दान करें।

कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल करेंगे। आज नौकरी में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। नौकरी से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

मीन- गुरु व सूर्य इसी राशि में रहकर स्वास्थ्य को मंगलमय करेंगे। बुध व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। चने की दाल का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक सफलता से खुश रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story