आज का राशिफलः वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है सितारों का साथ और धनु राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं

आज का राशिफलः 31 अगस्त के ग्रह-नक्षत्र सुकर्मा नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है।

धनु राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने की उम्मीद है। कुंभ राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। मीन राशि वालों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज शुभ योग बन रहे हैं और इसका इन्हेंि लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, आप हावी रहेंगे, साथ ही आपका मनोबल ऊँचा रहेगा। संतान पर विशेष ध्यान दें, साथ ही अपने स्वास्थ्य को भी इग्नोर न करें। भाग्यन का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आपके लिए आज राजयोग का निर्माण हो रहा है। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और जो कार्य आज के लिए सोच रखे थे वे पूरे हो जाएंगे। आज आपकी शुभ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और खर्च करने में आनंद आएगा।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी आपको कोई परेशानी नहीं रहेगी। जो परेशानी थी, तो वे सभी दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंधो में जो भी समस्या चल रही थी, वह दूर होगी। आपको नौकरी के क्षेत्र में कोई धन का योग बन सकता है, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपकी आय में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। आज आपको सम्मालन की प्राप्ति होगी। आप अपने किए कार्यों पर काफी खुश होंगे और आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस मिलेगा और आपकी समृद्धि में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आज ईश्विर की कृपा से आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। यदि आपके घर में कोई शादी के योग्य है, तो उनके विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा व वेबसाइट में जो भी काम करते हैं, उन्हें भी लाभ की प्राप्ति होगी। आज किसी से विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस करें। शत्रु पक्ष के लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। आप सावधान रहें। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे और आपको लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है और आपको किस्मात का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी संतान का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है, इसीलिए जरा सी भी तकलीफ होने पर अपनी संतान को डॉक्टर के पास ले जाकर चेकअप अवश्य करवाएं। आज किसी पुराने मित्र की वजह से आपको आर्थिक लाभ होने की उम्मी्द है। ऑफिस में किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। काफी समय पहले खोई वस्तुअ अचानक से आपको मिल सकती है। सक्रिय राजनीति में रहने वाले लोगों को लाभ होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला रहेगा। आपके ऊपर किसी प्रकार की कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। जिसको दूर करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और आपकी मेहनत सफल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके बहुत सारे विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं । आज आप दिन भर दूसरों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अचानक से लाभ होने की उम्मीसद है। खोया हुआ विश्वास आपको फिर से प्राप्ते होगा। आज संतान के करियर के संबंध में कोई खुशी का समाचार मिलेगा। कोई व्य क्ति की आपकी योजनाओं का भेद लेने का प्रयास करेगा, उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं। अपने काम पर फोकस करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की ग्रहदशा शुभ है और आज काफी समय से रुके कार्य फिर से बन जाएंगे। जो भी असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत हो जाएगा और आपको लाभ होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट भी दूर हो जाएगी और आपको लाभ होगा। आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, आप अपने व्यापार को आगे करने की कोशिश करेंगे। अपने पार्टनर से सलाह लेकर ही कोई भी कार्य शुरू करें, आपका पार्टनर विश्वास करने लायक है व आपको अच्छी सलाह देगा। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता की वजह से आपको लाभ होगा। शाम का वक्तग परिवार के साथ मौज में बीतेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों का दिन आज जोखिम में बीतेगा और जो भी काम करेंगे उसमें आपको काफी सोचना और विचारना चाहिए। आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे, अपनी किसी पुरानी योजना पर नया कार्य शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको लाभ प्राप्त होगा और आपको धन की भी कमी नहीं रहेगी। आपके मन में भी किसी प्रकार का कोई बोझ नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेने से पहले हर कार्य में सावधानी रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग आज काफी परेशान रहेंगे और कुछ विवादों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपको किसी बात का बड़ा डर सताता रहेगा, सेहत की बात करें, तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होने की संभावना है, धन की हानि भी हो सकती है, इसीलिए सावधानी से अपना ध्यान खर्च करें अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। आज किसी मामले में आप उलझन की स्थिति में रहेंगे। अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने वाला होगा। पके मन में किसी प्रकार का कोई मानसिक तनाव चल रहा है तो आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने आए, इससे आपका मन ठीक रहेगा और आपको थोड़ी सी प्रसन्नता भी महसूस होगी। यदि आप किसी समस्या में फंस गए हैं तो आप अपने घर के छोटे सदस्यों की भी सलाह लें क्योंकि कभी-कभी छोटों की सलाह भी काम आ जाती है। आज आपको धन के मामले में लाभ होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आप अपनी रणनीति को लागू करने में सफल होंगे और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। मेहनत से किए गए प्रयासों के लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। माता को किसी कारण से कष्ट हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन अच्छार है और आज आपका मूड सुबह से ही बेहतर रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों से बहुत प्यार मिलेगा व आप पर बहुत ही प्यार लुटाएंगे, जिससे आप बहुत ही भावपूर्ण हो जाएंगे। आपके परिवार में अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा परंतु खर्चों की अधिकता के कारण आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करेंगे और उसका फायदा भी आपको होगा। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं इसलिए धैर्य के साथ अच्छाय वक्तल आने का इंतजार करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आज काफी मेहनत के साथ अपने कार्य पूर्ण करेंगे और आज का दिन परिवार के साथ व्यशस्तेता में बीतेगा। आपको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होगा, आप रुपए पैसे के लेनदेन में थोड़ी सी सतर्कता बरतें अन्यथा धन हानि हो सकती है और भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों को खुश करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य आपसे बहुत खुश रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होगा, आप रुपए पैसे के लेनदेन में थोड़ी सी सतर्कता बरतें अन्यथा धन हानि हो सकती है और भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी कुछ ऐसी हरकतें कर सकते हैं कि आपको उनकी वजह से परेशान होना पड़ सकता है। आप फालतू कामों में फंसे रहेंगे।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन सामान्ये रहेगा। जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार पर ठीक से फोकस करें। आपका स्वभाव भी थोड़ा सा चिड़चिड़ा रहेगा। आप अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर थोड़ा सा अधिक ध्यान दें । आप अपने आसपास के जरूरतमंद व्यक्तियो की मदद कर सकते हैं, जिससे आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका स्वभाव भी थोड़ा सा चिड़चिड़ा रहेगा। आप अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर थोड़ा सा अधिक ध्यान दें । आप अपने आसपास के जरूरतमंद व्यक्तियो की मदद कर सकते हैं, जिससे आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक मामलों में भी कोई कमी नहीं रहेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story