आज का राशिफलः वृष राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं

4 अक्टूबर का राशिफल : बुधवार को सिद्धि और अमृत नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों को करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कर्क राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा । कन्या राशि वालों के बिजनेस में रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं और नौकरी में बदलाव संबंधी खबर मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

मेष राशि
दूसरों के निजी मामलो में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें। कोई कानूनी काम अटका हुआ है तो दौड़भाग के बाद पूरा हो सकता है। किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा।

वृषभ राशि
अपने सहकर्मियों से बातो में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। किसी अनुभवी इंसान की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। रुके हुए काम में तेजी आ सकती है। आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी दिनचर्या मैं परिवर्तन लाने का प्रयत्न करेंगे, और सफल भी होंगे।

मिथुन राशि
व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर मिलेगी। मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।

कर्क राशि
कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रसाशनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है। प्रॉपर्टी अथवा किसी निवेश संबंधी कार्य की योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है तुरंत निर्णय ले। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि
पैसा आता है पर जाता कहां है, इसी सवाल में उलझे रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। सिंह राशि के लोगों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। किसी व्यक्तिगत समस्या को सुलझाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आप के नियम सकारात्मक होंगे।

कन्या राशि
आज विशेष उपलब्धि वाला दिन है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग हैं। धन संचय होगा। आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है जिसमें आपकी राय सर्वसम्मत रहेगी। अगर आपके राजनैतिक संपर्क हैं तो उन्हें और अधिक बेहतर बनाएं। क्योंकि उनसे आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही है।

तुला राशि
युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दखल न देने दें, नुकसान हो सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ समस्या रहेगी लेकिन जल्दी ही उसका समाधान भी मिल जाएगा। अगर मन में कोई दुविधा है तो उसे किसी नजदीकी मित्र से अवश्य शेयर करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। मित्र तथा संबंधियों के बीच आपका मान सम्मान बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
अपने पराये की परख करें। आप के अकडू रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते हैं। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति में अवरोध बरकरार रहेंगे। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे और कुछ समस्याओं के हल भी निकलेंगे।

धनु राशि
बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। व्यापारिक लाभ संभव है। आज कोई मनोनुकूल काम पूरा होने से हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। फोन कॉल या मीडिया के जरीये नई जानकारियां मिलेंगी। परिवार जनों के साथ मूल्यवान वस्तु की खरीदारी की योजना बनेगी। कुल मिलाकर पूरा दिन सुखद व्यतीत होगा।

मकर राशि
व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है सतर्कता और सूझबूझ से मामला निपटा लें वर्ना संबंध टूट सकते हैं। घर के बदलाव या प्रॉपर्टी खरीदारी संबंधी योजना बन रही है तो उससे जुड़े काम हो सकते हैं। इस समय अपने निजी कामों को भी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा बना रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल गई समस्या का भी समाधान मिलेगा।

कुंभ राशि
राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। हीरे के व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपनी समझदारी और सहनशीलता से सुलझा लेंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता की तैयारी में की गई मेहनत के मन अनुकूल परिणाम मिलने की भरपूर उम्मीद है।

मीन राशि
अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यों के प्रति आप का समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। कोई उधार दिये हुए पैसे की वापसी मिलने की उम्मीद है। आप अपना बजट संतुलित बनाकर रखने में सफल भी रहेंगे। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की कोई समस्या हल हो सकती है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story