आज का राशिफल:: वृष, मिथुन राशि वालों को धन लाभ और तुला राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलने के योग हैं

27 नवंबर का राशिफल: सोमवार को शिव और स्थिर नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज वृष राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। मिथुन राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है।

कर्क राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। सिंह राशि वालों के लिए सुखद दिन है। बिजनेस में चल रही परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। वृश्चिक राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस में विशेष जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशि वालों का दिन सामान्य बीतेगा।

मेष राशि

स्वादिष्ट भोजन की उपलब्धता रहेगी। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृषभ राशि

आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

मन खिन्न रहेगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ और स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। परेशानियां खत्म होगी। प्रेम-संतान अच्छा होगा और व्यापार भी अच्छा होगा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि

चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिकः जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। रंगीन जीवन गुजारेंगे। पीली वस्तु पास रखें

धनु राशि

शत्रु परास्त होंगे। गुण- ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान थोड़ा दूरी वाला, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी, थोड़ा तू-तू मैं-मैं के साथ बच्चों की स्थिति भी अच्छी रहेगी, लेकिन थोड़ा तबियत की परवाह रहेगी। बाकी थोड़ा मध्यम समय रहेगा। इमोशनल समय रहेगा। कोई नुकसान नहीं है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story