कल 50 नये मॉर्डन स्कूल का मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत, राज्य सरकार का स्कूल ऑफ एक्सीलेंस देगा प्राइवेट स्कूलों को टक्कर...

रांची। झारखंड में कल 50 मॉडल स्कूलों की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन स्कूलों का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश में 80 मॉडल स्कूल बनाये जा रहे हैं। जिसमें से बनकर तैयार 50 स्कूलों का 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसका उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि आज जिलों में मॉडल स्कूलों की लिस्ट जारी कर दी जायेगी। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पिछले दिनों कहा था कि झारखंड में जो मॉडल स्कूल खुल रहे हैं, उसमें गरीब परिवार के बच्चे जो पढ़ना चाहेंगे, पढ़ सकेंगे। वो क्षेत्रीय भाषा में पढ़ना चाहेंगे, तो उन्हें क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाया जायेगा। हिंदी मीडियम में पढ़ना चाहेंगे, तो उनकी पढ़ाई हिंदी में होगी। अगर वे अंग्रेजी में पढ़ाई करने के इच्छुक होंगे, तो उन्हें अंग्रेजी में ही पढ़ाया जायेगा।

बच्चों के सर्व सुविधायुक्त तैयार हुआ है स्कूल

अब गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। झारखंड उनको पढ़ाने के सारे इंतजाम करेगी। सरकार द्वारा स्कूल के शिक्षकों का मूल्यांकन भी किया जायेगा। स्कूलों मंक बेहतरीन आधारभूत संरचना खासकर साइंस लैब, पुस्तकालय, डिजिटल क्लास रूम, कंप्यूटर की सुविधा, खेल आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। गौरतलब है कि रांची में शुरुआत में जिला स्कूल, बालकृष्ण प्लस टू हाई स्कूल, बरियातू गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल को चयनित किया गया है। स्कूलों को विकसित करने पर सरकार ने 488 करोड़ खर्च कर रही है।

हर पंचायत में एक मॉडल स्कूल का लक्ष्य

रांची सहित राज्य भर में पहले चरण में 80 स्कूल तैयार हो रहे हैं। रांची में राज्य सरकार ने पहले चरण में चार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्वीकृत किया है। दूसरे चरण में 325 राज्य में स्कूल बनेंगे। इस तरह से राज्य में कुल 405 स्कूल बनने हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर पंचायत में एक स्कूल ऐसा हो जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इस तरह है पढ़ाई की तैयारी


स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रुप में विकसित होने वाले स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा होगी। इन स्कूलों में न्यूनतम एक हजार से 12 सौ विद्यार्थियों की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों का नामांकन चयन परीक्षा के आधार पर होगा। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को अंग्रेजी बोलने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में लैंग्वेज लैब और स्पोकन इंग्लिश कोर्स के साथ शिक्षक और प्रिसिंपल को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story