9 दिनों से अनशन पर बैठे अनशनकारियों पर चढ़ा ट्रेक्टर.. 9 घायल,4 की हालत गंभीर…

सरायकेला चांडिल डैम पुनर्वास कार्यालय के समक्ष पिछले 9 दिन से बैठे अनशनकारियों पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर घुस गया। जिससे अनशन पर बैठे विस्थापित बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसमें दो पत्रकार समेत करीब 9 लोग घायल हो गए वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही आजसू के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। जहां से सीधे सभी को जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

इधर मामले की सूचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो सीएमएच पहुंची और घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने डॉक्टर से सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। फिलहाल सभी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है। इधर इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनशन कारियों को ट्रैक्टर से मारने का प्रयास – दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने अनशन कारियों के बीच ट्रैक्टर घुसने की पीछे साजिश की बात कही है। उन्होंने कहा कि चांडिल डैम के विस्थापित अनशन कारियों को ट्रैक्टर से कुचलने का कोशिश किया गया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह सरकार अपने होशो हवास खो चुकी है, इसलिए इस सरकार में अप्रत्याशित घटनाएं घट रही है। दीपक प्रकाश ने कहा कि चांडिल डैम के विस्थापित राहत और पुनर्वास को लेकर डैम साइड में 8 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे हैं परंतु आज की घटना ने सरकार की मंशा उजागर कर दी। उन्होंने कहा की ये सरकार खिलाफ बोलने वालों को दमन करने में विश्वास करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close