झारखंड : ऑटो में अश्लील संगीत पर रोक: ट्रैफिक एसपी ने जारी किए निर्देश, जानिए क्या है नियम

Ban on obscene music in autos: Traffic SP issued instructions, know what are the rules

राजधानी रांची की सड़को पर अब ऑटो चालकों को अश्लील गाने बजाना भारी पड़ सकता है. पकड़े जाने पर ऐसे ऑटो चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस वजह से लिया गया फैसला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल,  रांची के रातू रोड़ इलाके में बीते दिनों ऑटो चालक द्वारा नाबिलग से दुष्कर्म की घटना को देखते हुए ही ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती अपनाई है. रांची के ट्रैफिक एसपी कौशल करमाली ने सभी ऑटो चालकों को लेकर कई निर्देश जारी किये हैं. ताकि ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके.

ऑटो चालकों को अब मोबाइल नंबर सहित ये कराने होंगे दर्ज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि हर ऑटो में चालक का नाम, मोबाइल नंबर और वाहन नंबर स्पष्ट रुप से दर्ज करने का निर्देश दिया है. जिससे किसी  भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

इसके साथ ही महिला ऑटो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑटो में जीपीएस लगाने की योजना और चालक सत्यापन की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जा सके. इसके अलावे ट्रैफिक एसपी ने कहा कि हमारा फोकर इस बात पर है कि महिलाएं ऑटो में सुरक्षित महसूस करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑटो चालकों को लेकर मिली थी शिकायत

ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि कई बार शिकायत मिलती है कि ऑटो में अकेली महिला यात्री के बैठने पर ऑटो चालक अश्लील गाने बजाते हैं. इस संबंध में ऑटो चालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. अगर ऑटो चालक या फिर कैब चालक महिला के अकेले बैठने पर अश्लील गाने बजाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं ट्रैफिक एसपी ने यह भी कहा कि कई बार यहां देखने को मिलता है कि ऑटो चालक महिला यात्रियों को अपने बगल वाली सीट पर बैठा लेते हैं. इसको लेकर भी ऑटो चालकों को साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हालत में महिला यात्रियों को आगे वाली सीट पर न बैठाएं.

रात को ट्रैफिक पुलिस कैब व ऑटो चालकों पर रखेंगे नजर

बता दें कि इन सबों के अलावे ट्रैफिक एसपी ने निर्देश दिया है कि रात को कोई भी महिला कैब, ऑटो या ई- रिक्श पर अकेली सफर करती दिखे तो वैसे में इन गाड़ियों पर नजर रखी जाएगी. साथ कुछ दूर तक इन गाड़ियो के चालक की गतिविधियों पर भी निगरानी की जाएगी. इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और एयरपोर्ट पर पुलिस बलों की तैनाती होगी. जो बाइक से गशती करेंगे.

Related Articles

close