3 बच्चों की दर्दनाक मौत : बच्चों संग कुएं में कूदी महिला, मासूमों की मौत

सरायकेला : खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती निवासी पूजा देवी ने अपने पति अशोक महतो से झगड़ा करने के बाद अपने तीन बच्चों को लेकर 20 फीट गहरे कुएं में कूद गई। कुएं में कूदने के कारण तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है उसका इलाज खरसावां सीएचसी में चल रहा है।

क्या है मामला

लोहरदग्गा के कुंडू गांव निवासी अशोक महतो अपनी पत्नी पूजा महतो एवं तीन बच्चों के साथ कुम्हारसाई में भाड़े के मकान में रहता है। वह वायफ में अस्थायी रूप में काम करता है। अशोक का अक्सर पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा होते रहता है। शनिवार को भी पत्नी के मायके जाने को लेकर विवाद हुआ तो पत्नी पूजा ने 100 नंबर डायल कर थाने में शिकायत कर दी। उसने पति पर आरोप लगाया कि वह अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता है और मायके जाने नहीं देता है। खरसावां पुलिस ने अशोक महतो को डांट-फटकार लगा लौटा दिया। इससे नाराज होकर अशोक अपने घर लोहरदग्गा चला गया।

कुएं में पानी मोटर से लटकी हुई थी पूजा

इधर, रविवार सुबह लगभग 10 बजे घर से आवाज नहीं आयी तो पड़ोसियों ने पिछले दरवाजे से प्रवेश किया तो कोई नहीं था। इस दौरान चीखने की आवाज सुन पड़ोसी कुएं के पास पहुंचे तो वह पानी मोटर से लटकी हुई थी। उसे लोगों ने निकाला, पर बच्चों का कुछ पता नहीं चला। पूजा ने बताया कि वह अपने तीन बच्चों कोमल कुमारी (9 वर्ष), अनन्या महतो (5 वर्ष) व आर्यन महतो (2 वर्ष) के साथ कुएं में कूद गयी थी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story