ट्रांसफर ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा के 25 अफसरों का तबादला... देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

पटना दीपावली के पहले राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी का तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 25 अधिकारियों को नई पदस्थापन की अधिसूचना जारी की। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे राजीव रंजन प्रभाकर को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, नालंदा । कमलेश सिंह को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण औरंगाबाद,राखी कुमारी केसरी को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भोजपुर, अनिल कुमार को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर बनाया गया है ।

अपर जिला दंडाधिकारी बने सुनील कुमार

अपर जिला दंडाधिकारी गोपालगंज की जिम्मेवारी सुनील कुमार को दी गई है। वहीं बांका डीआरडीए में निदेशक लेखा के रूप में पदस्थापित अपर समाहर्ता को भागलपुर। प्रदीप कुमार गुप्ता को उप निदेशक पर्यटन, राजेश कुमार को उप सचिव स्वास्थ्य, कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन, आलोक कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी पंचायती राज विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

तकनीकी सेवा आयोग के उप सचिव बने शैलेश कुमार

शैलेश कुमार को उप सचिव बिहार तकनीकी सेवा आयोग, रवीश किशोर को उप सचिव, योजना एवं विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्त मणि भूषण किशोर को ओएसडी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे संदीप शेखर प्रियदर्शी को उप सचिव स्वास्थ्य विभाग, अभिजीत कुमार को महाप्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पिंकी कुमारी को ओएसडी समाज कल्याण विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है

मंत्रिमंडल सचिवालय के ओएसडी बने प्रियरंजन राजू

बिहार सरकार ने प्रियरंजन राजू को ओएसडी मंत्रिमंडल सचिवालय, गोपाल शरण को ओएसडी पंचायती राज विभाग, कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह को वरीय उप समाहर्ता भागलपुर, विनोद कुमार पंकज को सहायक निदेशक, भूअभिलेख , राधाकांत को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज, प्रभात कुमार को सहायक निदेशक बिपार्ड तथा राजीव कुमार को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज बनाया गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story