ट्रांसफर ब्रेकिंग : बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादले… ANM, लिपिक सहित इन कर्मियों का हुआ ट्रांसफर .. देखिये पूरी लिस्ट..

धनबाद। स्वास्थ्य विभाग की चिर प्रतिक्षित ट्रांसफर लिस्ट जारी हो गयी है। स्थापना समिति की बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों के तबादले पर चर्चा के बाद लिस्ट जारी हुई है। स्थापना समिति के निर्णय के मुताबिक ANM, लिपिक, पुरूष परिवार कल्याण कार्यकर्ता सहित कुल 38 स्वास्थ्यकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक 24 ANM का ट्रांसफर किया गया है, वहीं 7 लिपिक और 1 पुरूष परिवार कल्याण कार्यकर्ता,6 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का तबादला किया गया है।

इन एएनएम का हुआ तबादला

  • पवित्री कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र वासेपुर से स्वास्थ्य उपकेंद्र झगराही (बाघमारा)
  • नीतू कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र विशनुपुर से स्वास्थ्य उपकेंद्र कोलाकुसमा
  • एम राज राजेश्वरी पात्रो – स्वास्थ्य उपकेंद्र गंसाडीह धनबाद से स्वास्थ्य उपकेंद्र नावागढ़ बाघमारा
  • शीला रानी – स्वास्थ्य उपकेंद्र मनईटांड से अति प्रा स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी
  • रीता रानी सरकार – स्वास्थ्य उपकेंद्र मटकुरिया से स्वास्थ्य उपकेंद्र तेलमच्चो
  • कर्मी सिंह – स्वास्थ्य उपकेंद्र सिजुआ से अति प्रा स्वास्थ्य केंद जोगता
  • शांति पाठक – स्वास्थ्य उपकेंद्र डुमरकुंडा से अति प्रा.स्वास्थ्य केंद्र बेनागड़िया
  • इंतुलक्ष्मी चक्रवर्ती – स्वास्थ्य उपकेंद्र कुमारडीह बाघमारा से स्वास्थ्य उपकेंद्र महुदा बाघमारा
  • नूतन कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र धोरियो महूबनी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोबिंदपुर
  • सीमा मजूमदार – स्वास्थ्य उपकेंद्र दलदली से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोंबिंदपुर
  • अन्नाकली दत्ता – स्वास्थ्य उपकेंद्र पोलाईडीह से स्वास्थ्य उपकेंद्र महुबनी
  • पुष्पा दास – स्वास्थ्य उपकेंद्र बागसुमा से स्वास्थ्य उपकेंद्र महाराजगंज
  • नूतन श्रीवास्तव – स्वास्थ्य उपकेंद्र वड़ा नावाटांड गोबिंदपुर से अति प्रा स्वास्थ्य केंद्र गढ़रघुनाथपुर
  • हेमलता कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र खरियो तोपचांची से अति प्रा स्वास्थ्य केंद्र गोमो
  • अजली मजूमदार – स्वास्थ्य उपकेंद्र कबीरडीह से स्वास्थ्य उपकेंद्र सिंगडीह तोपचांची
  • रंजू कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र चितरपुर से स्वास्थ्य उपकेंद्र मलकेरा
  • चिंत्रा घोष – स्वास्थ्य उपकेंद्र तातरी से स्वास्थ्य उपकेंद्र महेशपुर
  • प्रेम कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र बरारी से अति प्रा स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी
  • शकुंतला कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र धनुआडीह से से स्वास्थ्य उपकेंद्र बास्ताकोला
  • दौपदी कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र डिगवाडीह से स्वास्थ्य उपकेंद्र मोहलबनी
  • भारती कुमारी – शहरी प्राथमिक केंद्र झरिया से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया
  • किरण कुमारी – स्वास्थ्य उपकेंद्र तेतुलमारी से स्वास्थ्य उपकेंद्र बगुला

इन लिपिक का हुआ तबादला

  • मृत्युंजय पाल – उपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय धनबाद से अति प्रा. स्वास्थ्य केंद्र झरिया
  • नवरत्न महतो – अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय धनबाद से अति प्रा स्वास्थ्य केंद्र जोगता
  • रवि सरकार – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची से अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरकियारी
  • सुदर्शन कुमार – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया जोरापोखर से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद कार्यालय
  • धर्मेंद्र कुमार – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया
  • विजय कुमार महतो – अति प्रा स्वा केंद्र जयपुर निरसा से अति प्रा स्वा केंद्र रोआम तोपचांची
  • विनय कुमार – अति प्रा स्वा केंद्र बेनागड़िया से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा

इन पुरूष कल्याण कार्यकर्ता का हुआ तबादला

  • राजनाथ दास – शहरी परिवार कल्याण केंद्र से स्वास्थ्य उपकेंद्र मोहलबनी

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का हुआ तबादला

  • सरजू हाजरा – उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से अतिरिक्त प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र जोगता
  • विकास कुमार मिश्रा – अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद से मातृ शिशु कल्याण
  • रजिया देवी – अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय धनबाद से अति प्रा स्वास्थ्य केंद्र झरिया,
  • अजय कुमार सिंह – अति प्रा स्वा केंद्र गढरघुनाथ से अति प्रा स्वास्थ्य केंद्र झरिया
  • अशोक रविदास – अति प्रा स्वा केंद्र जयपुर से प्रा स्वा केंद्र झरिया सह जोरापोखर
  • दिलीप दास – तोपचांची से प्रा स्वा के झरिया जोरापोखर तबादला हुआ है।

संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने दिया धन्यवाद

संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन जिसमें झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम/ जीएनएम कर्मचारी संघ, झारखंड राज्य अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ शामिल है,ने सम्मिलित रूप से धनबाद के सिविल सर्जन श्याम किशोर कांत को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी। स्थापना लिपिक मृत्युंजय पाल को भी धन्यवाद दिया,जिन्होंने इतने सारे कर्मियों को शीर्ष 2210 में समायोजित करने में मदद की। संगठन बहुत लंबे समय से शीर्ष 2211 प क अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को शीर्ष 2210 में स्थानांतरित करने की मांग करता रहा है। इसके लिए लगातार वार्ता का दौर जारी था। संयुक्त कर्मचारी संगठन ने संयुक्त बयान जारी कर स्थापना की टीम को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close