Transfer ब्रेकिंग : मुकेश कुमार बने रांची के नए एमवी इंस्पेक्टर, 8 अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग सहित 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार

रांची : झारखंड सरकार ने परिवहन विभाग में पदस्थापित आठ मोटरयान निरीक्षक (Motor Vehicle Inspector) की ट्रांसफर- पोस्टिंग की है. इसके तहत गिरिडीह में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक मुकेश कुमार को रांची का मोटरयान निरीक्षक बनाया गया है. वहीं, तीन मोटरयान निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस सबंध में परिवहन विभाग के उप सचिव के कार्यालय से आदेश जारी हुआ है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

आठ मोटरयान निरीक्षक की ट्रांसफर-पोस्टिंग

मोटरयान निरीक्षक : कहां थे : कहां गये

सूरज हेंब्रम : बोकारो, अतिरिक्त प्रभार-रामगढ़ : पूर्वी सिंहभूम

मुकेश कुमार : गिरिडीह : रांची

सुदीप कुजूर : गोड्डा, अतिरिक्त प्रभार-साहिबगंज : पाकुड़

विजय गौतम : हजारीबाग, अतिरिक्त प्रभार- कोडरमा : साहिबगंज विमल किशोर सिंह : पूर्वी सिंहभूम : बोकारा, अतिरिक्त प्रभार- रामगढ़

रंजीत मरांडी : पलामू : गिरिडीह

अजय कुमार : रांची : सिमडेगा

गोपीनाथ डे : सिमडेगा : हजारीबाग

मोटरयान निरीक्षक को मिला अतिरिक्त प्रभार

मोटरयान निरीक्षक : कहां हैं: कहां का मिला अतिरिक्त प्रभार

कमल किशोर : देवघर : गोड्डा

लाल बिहारी यादव : गढ़वा: पलामू

संतोष सोरेन : चतरा : कोडरमा

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story