Transfer -Posting: झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का होगा तबादला, विभाग ने अधिकारियों का मांगा ब्यौरा.. किस पद पर कब से तैनात

रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का संभवतः तबादला होने वाला है। कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने राज्य के 2008 बैच से 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है। ये अधिकारी किन जिलों में किस पद पर कब से पदस्थापित हैं उसकी पूरी सूची देने को कहा गया है। इनमें ज्यादातर एसडीएम या डीसी स्तर के अधिकारी हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार सरकार के समक्ष पूरी सूची तैयार कर रखी जायेगी। यह माना जा रहा है कि इसी लिस्ट के आधार पर जिला स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की जायेगी। कई जिलों के सी-एसडीओ बदले जायेंगे।

इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के वैसे अधिकारी भी हैं जो हाल में झारखंड प्रशासनिक सेवा से आइएएस बने. इन्हें विशेष सचिव रैंक में प्रमोट कर DC बनाया जाना है. इसी तरह राज्य के प्रमंडल कार्यालय में भी प्रमंडलीय आयुक्त की भी पोस्टिंग की जायेगी।

झारखंड में संथालपरगना, दुमका, कोल्हान चाइबासा, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग व मेदिननगर प्रमंडल हैं. इन प्रमंडल में फिलहाल दो प्रमंडल रांची और मेदिनीनगर प्रमंडल में प्रमंडलीय आयुक्त का पद रिक्त है. वहीं, हजारीबाग व दुमका प्रमंडल के आयुक्त लंबी छुट्टी पर हैं. ऐसे में फिलहाल चार प्रमंडलों में अधिकारियों की पोस्टिंग की जा सकती है. बता दें कि अभी सिर्फ एक प्रमंडल चाइबासा में ही मनोज कुमार आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story