Travel News : अगर मार्च के महीने में बनाया है तमिलनाडु घूमने का प्लान तो लिस्ट में शामिल करें ये हिल स्टेशन,एडवेंचर बन जायेगी ट्रिप

Travel News : कुन्नूर तमिलनाडु के नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडे मौसम और हरे-भरे चाय बागानों के लिए काफी मशहूर है. मार्च के महीने में कुन्नूर घूमने का सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना और खुशनुमा रहता है.

मार्च में यहां का तापमान आमतौर पर 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जिससे ये महीना ट्रैकिंग और फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जाता है.मार्च में न तो ठंड बहुत ज्यादा होती है और न ही बारिश की संभावना, जिससे पर्यटकों को घूमने-फिरने में कोई परेशानी नहीं होती. इसके अलावा इस समय आसपास की हरियाली ताजगी से भरपूर होती है और चाय के बागानों की खुशबू हवा में घुली होती है, जो मन को सुकून देती है. ऐसे में अगर आप अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर प्रकृति के पास कुछ फुर्सत के पल बिताना चाहते हैं तो मार्च में कुन्नूर जाने का प्लान जरूर बनाएं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Travel News :कुन्नूर में घूमने लायक जगहें

सिम्स पार्क: यह एक बॉटनिकल गार्डन है, जिसमें विभिन्न प्रकार के विदेशी और दुर्लभ पेड़-पौधे देखे जा सकते हैं. यह जगह पिकनिक के लिए भी बेहतरीन है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लैम्ब्स रॉक: यह एक खूबसूरत व्यू पॉइंट है, जहां से आप नीलगिरि पहाड़ियों और कोयंबटूर घाटी का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं.

डॉल्फिन नोज: यह जगह अपनी अनोखी चट्टानों और बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के लिए जानी जाती है. यहां से कैथरीन फॉल्स का सुंदर दृश्य दिखता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैथरीन फॉल्स: यह कुन्नूर की सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक है. यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और बहता पानी सुकून देने वाला नज़ारा प्रस्तुत करते हैं.

हेरिटेज नीलगिरि माउंटेन रेलवे: कुन्नूर से ऊटी के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन का सफर बेहद खूबसूरत होता है. यह सफर चाय के बागानों और पहाड़ियों के बीच से गुजरता है, जो एक यादगार अनुभव देता है.

चाय बागान: कुन्नूर अपनी चाय के लिए मशहूर है. यहां के चाय बागानों में घूमना और चाय फैक्ट्री में इसकी प्रोसेसिंग देखना बेहद दिलचस्प होता है.

Travel News :कुन्नूर कैसे पहुंचें?
कुन्नूर से सबसे नजदीकी कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, जो लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है. वहां से टैक्सी या बस द्वारा कुन्नूर पहुंचा जा सकता है. वहीं, कुन्नूर का अपना रेलवे स्टेशन है, जो नीलगिरि माउंटेन रेलवे का हिस्सा है. मुख्य रेलवे स्टेशन मेट्टुपालयम है, जहां से टॉय ट्रेन द्वारा कुन्नूर तक पहुंचा जा सकता है. इसके अलावा कुन्नूर सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. कोयंबटूर, ऊटी और बेंगलुरु से यहां के लिए नियमित बसें और टैक्सी उपलब्ध हैं.

Hampi में घूमने लायक आकर्षण, ऐतिहासिक धरोहरों का खजाना

Related Articles

close