झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि, रविता हत्याकांड के विरोध में बीजेपी विधायकों का हंगामा…

रांची: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है जो 23 दिसंबर तक चलेगा। सदन की कार्यवाही के दौरान झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा पिछले दिनों कई सम्मानित लोगों का निधन हो गया है। इनमें सबा अहमद। देवीधन बेसरा, रजनीश आनंद, अरुण कुमार, अमिताभ चौधरी, पूर्व मंत्री समरेश सिंह ,जस्टिन केरकेट्टा, पंडित गोपाल प्रसाद, डॉक्टर जेजे ईरानी, मैनेजर पांडे समेत अन्य शामिल है।

शोक प्रकाश के दौरान सदन में हंगामा

शोक प्रस्ताव के दौरान साहिबगंज में हत्या के मुद्दे पर विधायक विरांची नारायण ने इसकी निंदा की और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लाश पर राजनीति अच्छी नहीं। इस पर बीजेपी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया।

शोक प्रस्ताव के दौरान झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शोक प्रकट किया। विधायक प्रदीप यादव ने कहा तो शोक प्रकाश के दौरान आज सत्र में नया अध्याय जुड़ रहा है। श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नए कानून का जरूरत है। ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा हो। शोक प्रकाश के दौरान विधायक लंबोदर महतो ने भी शोक प्रकट किया। संस्कृत के श्लोक के साथ इन्होंने निधन पर शोक प्रकट किया। विधायक कमलेश सिंह ने विनोद निधन पर शोक प्रकट किया।

नियोजन नीति पर भी बनी रणनीति

यूपीए की बैठक में तय हुआ कि मंत्री जवाब के लिए तैयार होकर आएं। बैठक में हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति रद्द किए जाने के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन हो रहा है। कई दरवाजे खुले हैं। छात्रों को उनका अधिकार मिलेगा। उम्र सीमा बढ़ाने की जरूरत होगी तो सरकार वह भी करेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story