CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बना ट्वीटर हैंडल..अब पुलिस कर रही है मामले की जांच, जानिए क्या है पूरा मामला

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बनी ट्वीटर अकाउंट आजकल चर्चा में बनी हुई हैं। ट्वीटर हैंडल पर सोरेन और उनकी पत्नी की फोटो लगी हुई है। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर टि्वटर अकाउंट 20 अगस्त को बना है। इस अकाउंट से रविवार की शाम तक 12 ट्वीट किए गए हैं। कुछ ट्वीट झारखंड और यहां के राजनीतिक हालात से संबंधित हैं।

ट्वीट में दिए गए परिचय में कहा गया है कि यह एक निजी टि्वटर हैंडल है, जो झारखंड के लोगों के कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर नजरिया प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया है। शनिवार को एक ट्वीट के माध्यम से कहा गया है कि सरकार नहीं गिरती है, सरकार जनता का मनोबल गिरता है। उसका विश्वास गिरता है, उसकी उम्मीदें गिरती है। उसके सपने जमीनदोज होते हैं। उन्हें क्या पता गरीबों, आदिवासियों ,दलितों, शोषित, वंचितों को आपकी एक-एक पैंतरे का दर्द, किस हद तक झेलना पड़ा है। रविवार को इस ट्विटर पर कहा गया है कि वो गैंग बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्वीट में ये लिखा है

ट्वीट में लिखा है कि आइए हम और आप मिलकर देश बनाते हैं। अपना सोना झारखंड संवारते हैं। वहीं, दूसरे ट्वीट में कहा गया है कि झारखंड ने हमेशा ही राष्ट्र को राह दिखाया है। आगे भी दिखाएगा। आपकी प्रकरणों ने हम आदिवासियों को संघर्ष का पाठ पढ़ाया है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि जो मर्यादा लांघ रहे हैं उन्हें लांघने दिया जाए। लांघेंगे नहीं तो लंका का विनाश कैसे होगा। अगर वह गुरुर में नहीं आएंगे तो कुरुक्षेत्र का रण कैसे होगा। अगर वह शकुनी नहीं बनेंगे कौरवों के अंत के लिए माधव कैसे आएंगे। हालांकि इस ट्विटर हैंडल की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वेरीफाइड नहीं है टि्वटर हैंडल

ट्वीटर हैंडल की खास बात यह है कि ट्विटर ने भी अकाउंट वेरीफाइड नहीं किया है। श्रीमती सोरेन के नाम से बने हैंडल की अब तक केवल 76 फॉलोअर बने हैं। फॉलोअर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के किसी मंत्री या झामुमो के बड़े नेताओं का टि्वटर हैंडल शामिल नहीं है। झामुमो की वेरीफाइड टि्वटर हैंडल ने भी कल्पना सोरेन के ट्विटर अकाउंट को फॉलो नहीं किया है। वही कल्पना सोरेन के नाम से बना टि्वटर हैंडल द्वारा केवल राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को फॉलो किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में जुटी पुलिस

कल्पना सोरेन के नाम पर फर्जी ट्वीटर अकाउंट बनाकर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सीएम हाउस की ओर से रविवार को गोंडा थाना में लिखित शिकायत की गई है। शिकायत मिलने के बाद गोंडा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

close