महिला इंस्पेक्टर से बीच सड़क पर बदतमीजी करने लगे दो सिपाही, सादी वर्दी में घर लौट रही इंस्पेक्टर पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Two policemen started misbehaving with a woman inspector in the middle of the road, also tried to run over the inspector returning home in plain clothes, two policemen suspended

Police Suspend : पुलिसकर्मी ही अगर सुरक्षित नहीं है, तो फिर आमलोगों की क्या बिसात। बिना वर्दी के घर लौट रही महिला इंस्पेक्टर के साथ दो पुलिसकर्मियों ने पहले तो बदसलूकी की और फिर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। मामला यूपी के बुलंदशहर की है। जहां कानून की रक्षा की शपथ लेने वाले दो वर्दीधारी सिपाहियों ने अपनी मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुलंदशहर महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा से शराब के नशे में की गई बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में दोनों आरोपी सिपाहियों को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले ने पुलिस महकमे की छवि को शर्मसार कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 क्या है पूरा मामला?

देर रात महिला थाना प्रभारी रजनी वर्मा, जो सादी वर्दी में थीं, थाने परिसर स्थित आवास जा रही थीं। उनका रसोईया बीमार था, इस कारण वह होटल से खाना लेकर लौट रही थीं। रास्ते में आवास विकास और थाने को जोड़ने वाले मार्ग पर नई मंडी पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी अनुज चौधरी और रूधन खोखर शराब के नशे में गाड़ी खड़ी कर मस्ती कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कार बीच रास्ते में खड़ी होने से जाम की स्थिति बन गई, जिस पर थाना प्रभारी ने उन्हें कार हटाने को कहा। लेकिन दोनों सिपाहियों ने न सिर्फ उनसे अभद्रता की, बल्कि गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की। थाना प्रभारी ने जब अपना परिचय दिया, तब भी सिपाहियों का रवैया न सुधरा।

 

वीडियो वायरल और कार्रवाई तेज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में महिला अधिकारी से अभद्र व्यवहार साफ दिख रहा है। मामला बढ़ता देख एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया और जांच एएसपी ऋजुल कुमार को सौंपी।शहर कोतवाल द्वारा सरकारी अस्पताल में दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, हालांकि शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। बावजूद इसके जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।

 

आगे की कार्रवाई तय

मंगलवार को एएसपी ऋजुल कुमार ने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। रिपोर्ट में सिपाहियों के अनुशासनहीन व्यवहार और महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी की पुष्टि हुई। इसके आधार पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिसकी जिम्मेदारी अब सहायक पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

Related Articles

close