शादी में रुसे फूफा ने 5 लोगों को कार से कुचला, बारात में हुई लड़ाई, गुस्से में घर जाने के दौरान कार से रिश्तेदारों को रौंदा

उझानी। शादी में फूफा का नाराज होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन उत्तर प्रदेश के उझानी में नाराज फूफा ने कार से पांच बारातियों को कुचल दिया। मामला उझानी नगर के ग्रीन पैलेस का है। दरअसल बरेली से एक बरात उझानी आयी थी। बारात चढ़त के दौरान दूल्हे के फूफा की कुछ बरातियों से नशे में झड़प हो गई। फिर क्या था, फूफा ने मुंह फूला लिया और शादी से जाने लगे। वो अपनी कार में सवार हो गए। इधर कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, फूफा नहीं माने। कार स्टार्ट कर तेजी से दौड़ा दी जिससे सामने खड़े पांच लोगों को रौंद दिया।

पांचों लोगों की हालत गंभीर है। उनका उपचार सीएचसी उझानी में कराया जा रहा है। उझानी थाना क्षेत्र के गांव अढौली निवासी एक बेटी की शादी बरेली बिसारतगंज में तय हुई थी। शुक्रवार रात बाईपास पर स्थित समारोह स्थल एसएस ग्रीन पैलेस में बरात आई थी। बरात चढ़ रही थी। इसी दौरान बरेली के दूल्हे के फूफा बरेली के बिसारतगंज निवासी हरेंद्र साहू का शराब के नशे में कुछ बरातियों से विवाद हो गया।

स पर हरेंद्र ने बखेड़ा शुरू कर दिया और नाराज होकर कार में बैठ कर जाने लगे। कार को स्टार्ट करने के दौरान कुछ लोग उनकी मान मनौती करने लगे। लेकिन हरेद्र ने अपनी कार स्टार्ट कर तेज गति से आगे बढ़ा दी। जिससे कार के सामने खड़े पांच लोगों को रौंदते हुए वह चले गए।

इससे नगर के रामलीला नगला निवासी आकाश, थाना क्षेत्र के गांव अढौली निवासी नितिन साहू, कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के मानपुरनगरिया निवासी नवीन चंद्र, अनमोल, सत्य नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story