केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला एक साल और रहेंगे पद पर…..केंद्र सरकार ने दिया एक्सटेंशन, 1984 बैच के आईएएस अजय भल्ला के बारे में जानिये

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव अभी एक और साल पद पर बने रहेंगे। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त 2023 तक के लिए एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह कहा गया है। भल्ला, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें 2019 में केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भल्ला को गृह सचिव के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय में 22 अगस्त,2022 के आगे 22 अगस्त 2023 तक एक साल की अवधि के लिए सेवा विस्तार की मंजूरी दी है।

ऊर्जा सचिव रहे अजय भल्ला की बात की जाए तो गृह सचिव की जिम्मेदारी संभालने से पहले वो गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) थे। वहीं कोरोना महामारी के दौरान अजय कुमार भल्ला ने अपने काम को सही तरीके से निभाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2020 में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 30 नवंबर 2020 से आगे बढ़ा कर 22 अगस्त 2021 तक कर दिया था। साल 2019 में 1982 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव गौबा को गृह सचिव पद से हटाकर अजय कुमार भल्ला को जिम्मेदारी दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close