Urfi Javed: ईद के मौके पर उर्फी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का..

मुंबई: उर्फी जावेद ने ईद के मौके एक बार फिर अपना बोल्ड लुक दिखाया है। उर्फी अतरंगी लुक के लिए जानी जाती हैं। इस बार उर्फी साड़ी संग बेहद बोल्ड ब्लाउज पहने नजर आईं। उन्होंने ईद के मौके पर अपने फैंस को साड़ी लुक से सरप्राइज कर दिया। उर्फी ने साड़ी संग ऐसा ब्लाउज पहना जिसे देख सभी के होश उड़ गए।उर्फी जावेद ने जब ईद के मौके पर ब्लू साड़ी में ईद की मुबारकबाद दी, तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर भी उर्फी ने कुछ ट्रेड‍िशनल अंदाज में अपना बोल्ड लुक दिखाया।

अपने लुक को लेकर हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी जावेद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। उर्फी के लुक पर एक यूजर ने लिखा-‘मुसलमान में जन्में कुछ बेशर्म लोग।’ वहीं एक अन्य यूजर ने उर्फी के लुक पर तौबा कर लिया। एक ने तो उर्फी को लताड़ भी लगाई और लिखा- ‘शर्म कर आज के दिन ऐसे कपड़े मत पहन।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उर्फी जावेद के लिए हेटर्स के कमेंट कोई नई बात नहीं है। वे पहले भी हेटर्स की आलोचना सुन चुकी हैं। वह यूजर्स लप करारा जवाब भी दे चुकी हैं। उर्फी ने यह बात कई दफा बताई है क‍ि वे इस्लाम में यकीन नहीं रखती हैं और ना ही किसी दूसरे धर्म को फॉलो करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close